फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dangling electric wires will give the people of the city the pain of power cut for 12 hours today.

Bareilly News: झूलते बिजली के तार आज शहर के लोगों को देंगे 12 घंटे तक बिजली कटौती का दर्द

Wed, 17 Jul 2024 06:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Dangling electric wires will give the people of the city the pain of power cut for 12 hours today.
बरेली। शहर में जगह-जगह झूलते हुए बिजली के तार बुधवार को शहर के लोगों को 12 घंटे तक बिजली कटौती का दर्द देंगे। इसके कारण मुहर्रम के जुलूसों के दौरान किला उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति सुबह 10 से रात 10 बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा शाहदाना, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, चौपुला, सीबीगंज बिजली उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों भी अलग-अलग छह से सात घंटे तक आपूर्ति प्रभावित होगी। इससे शहर में 60 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में जगह-जगह से मुहर्रम के तख्त और ताजिये जुलूस के रूप में कर्बला के लिए निकलेंगे। जुलूस के रूटों पर कई जगह बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। ट्रांसफार्मरों के पास से भी भीड़ का निकलना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में विद्युत निगम ने लाइनों को ऊंचा और ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने के स्थान पर उपकेंद्रों को ही बंद करने का निर्णय किया है। किला क्षेत्र में इंग्लिसगंज, जामा मस्जिद, बाजार संदल खां, छीपी टोला, कंघी टोला, बाकरगंज, गढैय्या, मलूकपुर जसौली, जखीरा आदि स्थानों से बड़े जुलूस निकलते हैं। किला उपकेंद्र के लिए मिनी बाईपास से 33 केवी की लाइन आती है। कई तख्त और ताजियों की ऊंचाई काफी ज्यादा होती है। ऐसे में एहतियात के तौर पर पूरा उपकेंद्र बंद रहेगा।
विज्ञापन

शहर के अन्य इलाकों श्यामगंज, बांस मंडी, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, चौपुला, हुसैनबाग, गोविंदापुर, मथुरापुर, कांकर टोला, शाहदाना, सैलानी, बजरिया, मठ चौकी, ईंट पजाया, एजाजनगर आदि क्षेत्रों से भी मुहर्रम का जुलूस निकलता है। इन इलाकों में भी बिजली की लाइनें नीचे झूल रही हैं। ऐसे में इन इलाकों में बिजली आपूर्ति देने वाले शाहदाना, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, चौपुला, सीबीगंज उपकेंद्रों से भी दिन में अलग-अलग समय में छह से सात घंटे कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
जुलूस के रूटों पर अभियंताओं, लाइनमैनों की तैनाती
मुहर्रम जुलूसों का दबाव सबसे ज्यादा किला उपकेंद्र के इलाकों में रहता है। कर्बला भी किला उपकेंद्र के बाकरगंज में है। ऐसे में मलूकपुर नाला, जखीरा, सहगल होटल, श्मशान भूमि फाटक रूट, बानखाना, गुलाब नगर, गढ़ी चौकी, कटघर, हुसैनबाग, बाकरगंज रूट और गढि़या, जसौली, रेली चौराहा रूट पर एक-एक अवर अभियंता और चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी सुबह 10 से रात 10 बजे तक तैनात रहेंगे। अन्य उपकेंद्रों के इलाकों में भी अवर अभियंताओं की तैनाती रहेगी। विद्युत निगम की टीमें भी जुलूस के साथ रहेंगी।



-----------
जिम्मेदार बोले- एहतियात के तौर पर बंद रहेगी आपूर्ति
एक्सईएन प्रथम खंड महावीर सिंह का कहना है कि जुलूस के रूटों का निरीक्षण पहले ही कर लिया गया है और अवर अभियंताओं की तैनाती कर दी गई है। कुतुबखाना, चौपुला उपकेंद्रों के जिस इलाके में जुलूस पहुंचेगा उस इलाके की आपूर्ति बंद की जाएगी। एक्सईएन द्वितीय खंड सतेंद्र चौहान के अनुसार किला उपकेंद्र की 33 केवी लाइन मिनी बाइपास से आती है और इसे एहतियात के तौर पर बंद किया जाएगा। एक्सईएन तृतीय खंड सुरेंद्र कुमार गौतम के अनुसार कई ताजियों की ऊंचाई काफी ज्यादा होती है। जुलूस में भीड़ भी ज्यादा होती है। इसीलिए शाहदाना और कोहाड़ापीर उपकेंद्र के इलाकों में एहतियात के तौर पर आपूर्ति बंद की जाएगी। संवाद
-------
हरुनगला उपकेंद्र के तीन फीडरों पर चार घंटे गुल रही बिजली

बरेली। हरुनगला उपकेंद्र के तीन फीडरों पर बुधवार शाम चार घंटे तक बिजली कटौती की गई। इन फीडरों को पुलिस ने एहतियात के तौर पर तख्त और ताजियों के जुलूस के कारण बंद कराया।



यहां कई इलाकों में मंगलवार को ही तख्त और ताजियों के जुलूस निकाले गए। शाम छह बजे से जुलूस शुरू होने के बाद रुहेलखंड चौकी पुलिस ने उपकेंद्र से फाइक इंक्लेव, आला हजरत और कृष्णा नगर फीडरों पर आपूर्ति बंद करा दी। इन फीडरों पर आपूर्ति रात 10 बजे के बाद चालू हो सकी।

वहीं किला के बड़ा बाजार, छोटी बमनपुरी में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली न आने की समस्या रही। सिविल लाइंस तृतीय के बालजती, शाहदाना के सैलानी इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, सोमवार के मुकाबले मंगलवार को शहर के ज्यादातर इलाकों में आपूर्ति की स्थिति ठीक रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed