फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dadhikando procession will be monitored by drones in bareilly

Bareilly News: ड्रोन से होगी दधिकांदो शोभायात्रा की निगरानी, 'गंगा महारानी' के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम

Thu, 07 Sep 2023 09:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 07 Sep 2023 09:57 AM IST
सार

बरेली में दधिकांदो शोभायात्रा से लेकर गंगा महारानी शोभायात्रा तक की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिये होगी। पुलिस दंगा नियंत्रण का साज-ओ-सामान भी साथ लेकर चलेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। 

विज्ञापन
Dadhikando procession will be monitored by drones in bareilly
एसएसपी ने किया शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्माष्टमी पर बरेली में जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। कांवड़ जुलूस के दौरान दो बार बवाल झेलने के बाद पुलिस-प्रशासन अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। दधिकांदो शोभायात्रा से लेकर गंगा महारानी शोभायात्रा तक की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिये होगी। पुलिस दंगा नियंत्रण का साज-ओ-सामान भी साथ लेकर चलेगी।

विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि दधिकांदो शोभायात्रा की तीन ड्रोन कैमरों के जरिये निगरानी की जाएगी। पुलिस लाइन का बड़ा ड्रोन रात के अंधेरे में भी साफ फोटो व वीडियो शूट कर सकता है। किसी ने खुराफात की तो उसकी पहचान कर गिरफ्तारी करना पुलिस के लिए आसान होगा। 
विज्ञापन


आठ दमकल वाहन, 260 रस्से, 170 चल बैरियर, 30 डीएफएमडी, 70 एचएचएमडी, 12 टीजी, 80 ड्रैगन लाइट, 16 एमपी, पांच बीडीडीएस, सात एएस चेक टीम, तीन बैगेज एक्सरे मशीन, 20 ऑटोडेम कैमरे साथ रहेंगे। इन्हें पड़ोसी जिलों से मंगाया गया है। सात क्रेन भी विभिन्न जगह तैनात रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दिन उर्स का आगाज, शोभायात्रा भी उसी दिन

10 सितंबर को उर्स-ए-रजवी का आगाज होगा। जिस बिहारीपुर इलाके में दरगाह है, 10 सितंबर को वहीं से ही गंगा महारानी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोनों कार्यक्रमों का कुछ रूट एक ही है। समय प्रबंधन कर पुलिस दोनों कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने में जुटी है। उर्स संबंधी आवाजाही रात आठ बजे तक ही रहेगी। शोभायात्रा की वापसी रात 10 बजे के बाद ही हो पाएगी। डीएम-एसएसपी इस रूट का निरीक्षण कर चुके हैं।

एसएसपी ने किया रूट मार्च

शुक्रवार को प्रस्तावित दधिकांदो शोभायात्रा से पहले बुधवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के नेतृत्व में पुलिस ने पुराना शहर इलाके में रूट मार्च किया। एसएसपी के साथ एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह, बारादरी समेत आसपास के थानों की पुलिस कटरा चांद खां पहुंची। यहां से जगतपुर, बुखारपुर, मीरा की पैठ, कांकरटोला, पनबडिया मंदिर, काली मंदिर, रोहली टोला, सुनारों वाली गली, कुतुबशाह की ज्यारत, शाहदाना होते हुए रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान आरएएफ व पीएसी भी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed