{"_id":"6111895e8ebc3efce2508ea4","slug":"dacaity-in-scrape-traders-bareilly-news-bly455913772","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगंज पश्चिमी में बड़े कबाड़ी के घर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगंज पश्चिमी में बड़े कबाड़ी के घर डकैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी। धनेटा के पास हाईवे किनारे एक बड़े कबाड़ी के घर रविवार रात डकैती पड़ गई। घर में घुसे आठ बदमाश कबाड़ी को बांधने के बाद घर में मौजूद सारी नकदी और जेवर ले गए। बाद में किसी तरह पैरों में बंधी रस्सी खोलकर कबाड़ी 50 मीटर दूर तैनात पुलिस पिकेट पर पहुंचा जहां पुलिस वालों ने ही उसके हाथ खोले। कबाड़ी ने पुलिस को पांच लाख रुपये और जेवर लूटे जाने की सूचना दी, हालांकि शाम को दी गई तहरीर में सिर्फ 40 हजार रुपये और जेवर की लूट का ही जिक्र है।
चनेटा गांव में रहने वाले ग्रीश गुप्ता का कबाड़ का बड़ा कारोबार है। उन्होंने दो साल पहले अपना एक मकान धनेटा चौराहे के पास हाईवे किनारे बनवाया था जहां उनका पूरा परिवार रहता है। मकान का एक गेट हाईवे की ओर और दूसरा रेलवे लाइन की ओर खुलता है। दो दिन से उनकी पत्नी और बच्चे रिश्तेदारी में गए हुए थे। ग्रीश ने बताया रविवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने बाथरूम करने के लिए रेलवे लाइन की ओर का दरवाजा खोला तो पहले से घात लगाए बैठे आठ बदमाश उन्हें धकियाते हुए घर के अंदर घुस आए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। एक बदमाश ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई की। हाथ रस्सी से और पैर कपड़े से बांध दिए।
ग्रीश के मुताबिक सभी बदमाश काले कपड़े पहने थे। उनके मुंह पर भी काला नकाब था। हाथ-पैर बांधकर उन्हें बदमाशों ने बेड के बॉक्स में डाल दिया और अलमारी की चाबी मांगी। उन्होंने बताया कि चाबी पत्नी ले गई है तो बदमाशों ने अलमारी का लॉक तोड़ने के बाद लॉकर भी तोड़ दिया और उसमे रखे करीब पांच लाख रुपये और करीब पांच तोला सोने के जेवर लूट लिए। करीब चार घंटे लूटपाट करने के बाद साढ़े 12 बजे बदमाश रेलवे लाइन वाले गेट से निकलकर भाग गए। ग्रीश ने बताया कि बदमाश एक-दूसरे को पहलवान कहकर पुकार रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया ड्रामा, हंगामे
के बाद शुरू की छानबीन
सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस घटना को ड्रामा बताया तो ग्रीश गुप्ता के भाई और व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सीओ और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वाएड भी बुलाया गया। शाम को जो तहरीर ग्रीश की तरफ से थाने आई, उसमें कहा गया कि देर शाम दो लोगों ने गेट खुलवाया और कॉपर और एल्युमीनियम का तार खरीदने के लिए दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर बांधकर डाल दिया। इसके बाद अलमारी में रखे 40 हजार रुपये और जेवर ले गए। वैश्य समाज के प्रदेश महामंत्री और व्यापार मंडल अध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर नाराजगी जताई।
एक बदमाश स्कूटी लेकर निकल गया घूमने
ग्रीश के मुताबिक लूटपाट के दौरान एक बदमाश उनकी स्कूटी लेकर मकान के बाहर घूमने निकल गया। करीब 20 मिनट में लौटने के बाद उसने स्कूटी घर में ही खड़ी कर दी।
पुलिस बोली- चोरी का माल खरीदता है व्यापारी
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी का कहना है कि ग्रीश के पास कबाड़ खरीदने का लाइसेंस नहीं है। मकान के दूसरे गेट की ओर से वह देरसवेर चोरी का माल खरीदते हैं। उनके यहां से चोरी की केबिल और तार बरामद हुआ है। इसी वजह से उनके साथ मारपीट हुई है। इसीलिए रात की घटना की तहरीर मांगने पर उन्होंने शाम तक नहीं दी।
वर्जन-
मेडिकल के दौरान पता चला कि कबाड़ी को लगी चोटें तीन दिन पुरानी हैं। उसके बयान भी विरोधाभासी हैं। स्कूटी से बदमाश के घूमने की बात भी सही प्रतीत नहीं होती। घटना की जांच की जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात