फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Czech bank security will post daily charge

बैंक की सुरक्षा रोज चेक करेंगे चौकी इंचार्ज

Mon, 24 Oct 2016 01:39 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Mon, 24 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने जिले के चौकी इंचार्जों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। चौकी इंचार्ज रोजाना बैंकों की सुरक्षा चेक करेंगे। सराफा कारोबारियों के दुकान से घर जाने-आने के दौरान उनकी निगहबानी चौकी इंचार्ज करेंगे। एसएसपी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बैंक और सराफा कारोबारी बदमाशों के टारगेट पर रहते हैं। अभी तक सप्ताह में एक दिन या आला अधिकारियों के निर्देश पर बैंकों की सुरक्षा चेक की जाती थी। मगर अब ऐसा नहीं होगा। संबंधित चौकी इंचार्ज रोज बैंक जाकर सीसी टीवी चेक करेंगे। सुरक्षा गार्डों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे। बैंकों के अंदर और बाहर घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेंगे। बैंकों के आसपास दुकानदारों और साइकिल स्टैंड संचालकों से बातचीत करेंगे। बैंक में किसी तरह की घटना होने पर इसकी सीधी जिम्मेदारी चौकी इंचार्ज की होगी।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों के पास दुकान से घर जाते-आते समय रुपये या सोना-चांदी होता है। चोर, लुटेरे रेकी करके सराफा कारोबारियों को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी चौकी इंचार्जों को दी गई। सराफा बाजार बंद होने और खुलने के समय चौकी इंचार्ज व चौकी के सिपाही मार्केट, चौराहों पर मुस्तैद रहेंगे, जो कारोबारियों की रेकी करने वालों पर नजर रखेंगे। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो उससे पूछताछ करेंगे। सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया बैंक और सराफा कारोबारियों की सुरक्षा संबंधी आदेश सभी चौकी इंचार्ज को आदेश जारी किया जा चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed