फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cycle rally reached Bareilly to increase advance income tax awareness

अग्रिम आयकर जागरूकता बढ़ाने को बरेली पहुंची साइकिल रैली

Thu, 09 Dec 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally reached Bareilly to increase advance income tax awareness
टैक्स के बारे में जानकारी देने के लिए आयकर विभाग ने निकाली रैली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। अग्रिम आयकर भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकली साइकिल यात्रा बुधवार को बरेली पहुंची। आयकर भवन में उसका स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को साइकिल यात्रा मुरादाबाद प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

आयकर विभाग की ओर से प्रायोजित साइकिल यात्रा मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर नीरज प्रजापति के नेतृत्व में छह दिसंबर को लखनऊ में शुरू हुई थी जो सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर होते हुए बुधवार दोपहर शहर पहुंची। शहर की सीमा में प्रवेश करते ही उसे एस्कार्ट कर सिविल लाइंस स्थित आयकर भवन लाया गया। यहां प्रधान आयकर आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने माला पहनाकर और बुके देकर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अग्रिम आयकर के भुगतान के बारे में जागरूक करना है। अग्रिम आयकर के भुगतान की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। कार्यालय पर आयोजित हुए स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed