फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyborg gas explosion with gas explosion, baffle

सीबीगंज में धमाके के साथ फटी गैस पाइप लाइन, खलबली

Sat, 22 Jul 2017 01:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 22 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cyborg gas explosion with gas explosion, baffle
gas
हाईवे के किनारे मिट्टी डालने के लिए खुदाई कर रही जेसीबी से जीटीआई सीबीगंज के पास पीएनजी (पाइपलाइंड नेचुरल गैस) की लाइन जोरदार धमाके के साथ फट गई। धूल और गैस का गुब्बार चारों तरफ फैलने लगा। गैस रिसाव होने से इधर से गुजरने वाले लोग सहम गए। पुलिस ने हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया। दिल्ली की तरफ से बरेली आने वाले वाहन बड़ा बाईपास की ओर भेजे गए। सूचना पर पहुंची सीयूजीएल की आपातकालीन टीम ने पाइप लाइन के परसाखेड़ा और मिनी बाईपास पर लगे वाल्व बंद कर दिए। तब जाकर गैस का रिसाव बंद हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों ने मौके से भाग रहे जेसीबी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।    
विज्ञापन

सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) की गैस पाइप लाइन सैटेलाइट चौराहा स्थित पीएनजी डिपो से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाती है। परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट से मिनी बाईपास तक पीडब्लूडी ने हाईवे किनारे फुटपाथ पर मिट्टी डालने का ठेका कैलाश कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है। मिट्टी कहीं और से लाने की बजाए हाईवे किनारे से ही खोदी जा रही है। शुक्रवार दोपहर सीबीगंज जीटीआई के पास चालक जेसीबी से मिट्टी खोदकर हाईवे किनारे फुटपाथ पर डाल रहा था। इसी दौरान गैस पाइप लाइन फट गई। जोरदार धमाके के साथ गैस का धूल भरा गुब्बार उड़ने लगा तो चालक जेसीबी लेकर भागा। दुकानदार भी दुकानें बंद कर दूर भाग गए। जीटीआई के छात्रों को भी दूर हटा दिया गया। 
विज्ञापन

पास ही रहने वाले बहोरन लाल बाल्मीकि की सूचना पर यूपी-100 पुलिस के अलावा प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज गणेश दत्त जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक रोका। तीन फायरब्र्रिगेड भी मौके पर पहुंची। सूचना सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के कंट्रोल रूम को भी दी गई। करीब एक घंटे बाद सीयूजीएल की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले गैस पाइपलाइन के परसाखेड़ा मिनी बाईपास पर वाल्व बंद कर गैस की सप्लाई रोकी। फिर पाइप लाइन की मरम्मत की गई। एसपी सिटी रोहित सजवाण, सीओ द्वितीय गिरीश कुमार, एफएसओ चंद्रशेखर आदि भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बरेली दिल्ली हाईवे पर जाम लगा रहा। शाम पांच बजे पाइप लाइन की मरम्मत हो जाने के बाद यातायात सुचारु हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी बाईपास मोड़ पर रोके गए कांवड़िये 
बरेली से रामपुर की ओर जा रहे वाहनों के साथ कांवड़ियों को भी मिनी बाईपास मोड़ पर रोक दिया गया। इसको लेकर यहां भी हंगामे जैसा माहौल रहा। करीब एक घंटे तक यहां यही स्थिति बनी रही। 

कोट.................
गैस गुजरात से उनके सैटेलाइट स्थित डिपो आती है। फिर यहां से महानगर का शुरू का परसा खेड़ा औद्योगिक क्षेत्र आदि को पीएनजी गैस पाइपलाइन द्वारा सप्लाई की जाती है। अगर समय रहते सही कदम ना उठाया गया होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सही समय पर सही कदम उठाने से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। - मुदित, मार्केटिंग मैनेजर पीएन जी


जेसीबी से की जा रही खुदाई के दौरान पीएनजी पाइप लाइन फट गई थी। जिससे गैस का रिसाव होने लगा था। त्वरित कार्रवाई कर काबू कर लिया गया। जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - रोहित सिंह सचवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed