फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber thugs withdrew money from the accounts of army personnel in Bareilly

Bareilly News: सेना का जवान हुआ साइबर ठगी का शिकार, बैंक खाते से 60 हजार रुपये पार

Wed, 03 Sep 2025 01:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 01:59 PM IST
सार

बरेली में सेना के जवान के बैंक खाते से रकम निकाल ली गई। जवान ने एकाउंट चेक किया तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Cyber thugs withdrew money from the accounts of army personnel in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आर्मी सर्विस कोर सप्लाई यूनिट में तैनात जवान के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 60 हजार रुपये निकाल लिए। यह रकम जवान के एसबीआई योनो एकाउंट से तीन बार में 20-20 हजार रुपये करके निकाली गई। जवान को जब इस बारे में मालूम हुआ तो उसने साइबर अपराध टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के बाद कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी शिव कुमार की तैनाती बरेली में आर्मी सर्विस कोर सप्लाई यूनिट में है। उनका कहना है कि सोमवार को वह अपने कार्यालय में काम निपटा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपना एसबीआई योनो एकाउंट चेक किया। 
विज्ञापन


उन्होंने पाया कि उनके खाते से तीन बार 20-20 हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो पता लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। उन्होंने तुरंत की इसकी शिकायत साइबर अपराध टोल फ्री नंबर 1930 पर की। बैंक स्तर से कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed