फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber thugs withdraw money from credit card and account of man in Bareilly

Bareilly news: युवक को कॉल कर क्रेडिट कार्ड और खाते से उड़ाए 1.13 लाख रुपये, साइबर ठगों से रहें सावधान

Fri, 03 Feb 2023 01:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Feb 2023 01:08 PM IST
सार

साइबर ठगों ने बरेली के एक युवक से ठगी कर ली। उसे कॉल कर अपनी बातों में फंसाया, फिर ओटीपी लेकर क्रेडिट कार्ड और खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित ने समय पर पुलिस को सूचना दी। साइबर सेल ने करीब आधी रकम वापस करा दी। 

विज्ञापन
Cyber thugs withdraw money from credit card and account of man in Bareilly
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कटरा चांद खां निवासी युवक विशाल को कॉल पर साइबर ठगों ने अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद शातिरों ने भ्रमित करके विशाल के क्रेडिट कार्ड और खाते से एक लाख 13 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने प्रयास करके 64 हजार रुपये वापस करा दिए।

विज्ञापन


साइबर सेल के मुताबिक एक जनवरी को बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी विशाल के मोबाइल पर कुछ दिन पहले किसी ने कॉल करके उन्हें भ्रमित किया। फिर उनसे ओटीपी व अन्य जानकारी लेकर उनके खाते व क्रेडिट कार्ड से करीब एक लाख, 13 हजार, 258 निकाल लिए। 

विज्ञापन

साइबर सेल की सौंपी गई जांच 

जब विशाल को धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उन्होंने एसएसपी अखिलेश चौरसिया से शिकायत की। तब साइबर सेल की टीम को जांच सौंपी गई। तत्काल संबंधित स्थानों व बैंक को सूचना दी गई तो साइबर सेल की टीम ने उनके 64 हजार, 900 रुपये वापस करा दिए। एसएसपी ने लोगों से आह्वान किया है कि साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक हों और किसी को फोन या मेसेज पर जानकारी न दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी

  • किसी को आधार कार्ड या पेनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। 
  • ठगी की शिकायत को cybercrime.gov.in पर मेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed