फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber thugs made Bareilly a new jamtara, now fraud in the name of insurance and pension

साइबर ठगों ने बरेली को बनाया नया जामताड़ा, अब बीमा और पेंशन के नाम पर भी ठगी

Tue, 25 Aug 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs made Bareilly a new jamtara, now fraud in the name of insurance and pension
छानबीन करते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
छह लाख के बीमा और यूपी सरकार की पेंशन का झांसा देकर फंसाते थे शिकार
विज्ञापन

बरेली। झारखंड के जामताड़ा में सख्ती के बाद साइबर ठग नए ठिकाने विकसित करने लगे हैं। लगातार हो रही धरपकड़ से साफ हो गया है कि बरेली में पुराने शहर का इलाका इंटरनेट से ठगी करने वालों की पहली पसंद बन गया है। बारादरी पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसी तरह की स्थिति सामने आई है।
अक्षरधाम मंदिर के केयरटेकर से ठगी करने वालों से पूछताछ में बारादरी इंस्पेक्टर को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। उन्होंने बताया कि पीलीभीत के अनिल ने एक भवन किराये पर लेकर कई लड़कियों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी पर रखा था। यूं तो दिखावे के लिए यहां बीमा सेक्टर की एक नामी कंपनी का कॉल सेंटर संचालित था, पर इसकी आड़ में ठगी का धंधा चल रहा था। लड़कियों से लोगों को कॉल कराई जाती थी कि उनकी छह लाख की बीमा पॉलिसी मेच्योर हुई है। भुगतान के लिए आयकर के रूप में करीब दस फीसदी रकम अपने खातों में मंगाई जाती थी। तमाम लोग इसमें फंस जाते थे। उम्रदराज लोगों से कहा जाता था कि वह 50 हजार रुपये जमा करेंगे तो यूपी सरकार से मिलने वाली तीन हजार प्रतिमाह की पेंशन उन्हें दी जाएगी। अपने दावे की पुष्टि के लिए यह लोग अंग्रेजी में लिखी आरबीआई की गाइडलाइन भी मेल या व्हाट्सएप पर भेजते थे। ठगी के बाद संबंधित नंबरों को बंद कर नया सिम इस्तेमाल किया जाता था। अक्षरधाम मंदिर के केयरटेकर को भी इन लोगों ने आरबीआई की गइडलाइन भेजकर ही झांसे में लिया था।
विज्ञापन

लड़कियां बोलीं- बेकसूर हैं वे

स्थानीय लड़कियों के पकड़े जाने के बाद उनकी सिफारिश में परिवार के कई लोग थाने पहुंच गए। उन्हें छोड़ने को दबाव बनाने लगे। लड़कियों ने सीओ थ्री को बताया कि उन्हें तो नामी बीमा कंपनी के नाम से नौकरी दी गई थी। उन्होंने किसी को प्रलोभन नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी महीने पकड़े गए थे दो और कॉल सेंटर

बारादरी थाना क्षेत्र में विश्वविद्यालय के सामने और बीसलपुर मोड़ पर इसी महीने दो फर्जी कॉल सेंटर पकड़े गए थे। इनमें से एक में कई लड़कियों के जरिये ठगी कराई जा रही थी। बदायूं और संभल के ठग धंधे को अंजाम दे रहे थे। कुछ ठगों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। हालांकि लड़कियों को जमानत पर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed