फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber fraudsters withdrew money from the account of a retired bank manager by asking for his OTP

Bareilly News: ओटीपी पूछकर सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के खाते से निकाले रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे फंसाया जाल में

Tue, 14 Oct 2025 01:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 01:46 PM IST
सार

बरेली में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने झांसे में लेकर सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक से ओटीपी व बैंक संबंधी अन्य जानकारी ले ली। इसके बाद उनके खातों से रुपये निकाल लिए गए। 

विज्ञापन
Cyber fraudsters withdrew money from the account of a retired bank manager by asking for his OTP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के साथ साइबर ठगों ने बड़ा खेल कर दिया। वह जिस बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे, वहीं मौजूद उनके खाते से रुपये उड़ा दिए। आधी रात में उनकी आरडी व एफडी कैसे तोड़ दी गई? इस बारे में बैंक ने उन्हीं की गलती बताकर हाथ खड़े कर दिए तो उन्होंने इसकी शिकायत गृहमंत्री अमित शाह से की। अब प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 
न्यू आजादपुरम निवासी टुनटुन बाबू रस्तोगी एक बैंक के प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार को बताया कि मार्च में साइबर ठगों ने उन्हें कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। झांसे में लेकर उनसे ओटीपी आदि की जानकारी हासिल कर ली। 
विज्ञापन


इसके बाद उनके खाते से ठगों ने 2,36,700 रुपये निकाल लिए। इसमें से कुछ रकम रामकुमारी काजल और कुछ रकम फेसबुक इंडिया ऑफलाइन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के खाते में ट्रांसफर की गई। रस्तोगी को फुसलाने के लिए ठगों ने एक बार में 16 हजार रुपये उनके खाते में लौटाए भी, लेकिन बाद में जब और रुपये मांगने लगे तो उन्हें ठगी का अहसास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन ने नहीं की मदद तो गृहमंत्री से गुहार 
रस्तोगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर बताया कि बैंकिंग लोकपाल से इस बारे में पत्राचार किया था कि आधी रात को हुए असामान्य लेनदेन को बैंक प्रबंधन क्यों नहीं रोक सका। 

रस्तोगी का आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने आर्थिक लेनदेन की सारी प्रक्रिया में उनकी सहमति बताकर टाल दिया। उन्होंने इस बात पर भी खेद जताया कि वह खुद इसी व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर ठगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed