फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber fraudsters have created a clone website of Rohilkhand University

Bareilly News: रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की क्लोन वेबसाइट बनाई, उत्तराखंड का युवक हिरासत में

Sat, 27 Dec 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 03:37 PM IST
सार

एक युवक ने बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नाम का इस्तेमाल किया। उसने विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जैसी क्लोन वेबसाइट बना ली। इसकी जानकारी होने पर वेबसाइट कोऑडिनेटर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। 
 

विज्ञापन
Cyber fraudsters have created a clone website of Rohilkhand University
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में विद्यार्थियों से धोखाधड़ी के लिए साइबर ठगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट जैसी क्लोन साइट बना ली। क्लोन वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम, कोर्स समेत विभिन्न सूचनाएं पोस्ट कर दीं। वेबसाइट कोऑर्डिनेटर ने बारादरी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल ने रुद्रपुर निवासी युवक को ट्रेस कर लैपटॉप सहित हिरासत में लिया है। पूछताछ में उससे कई सुराग मिले हैं। पुलिस रविवार को मामले का खुलासा कर सकती है। कोऑर्डिनेटर डॉ. अख्तर हुसैन ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in है। इसकी नकल करते हुए किसी ने www.mjpru.org.in वेबसाइट बना ली है। क्लोन वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं से शुल्क समेत अन्य संवेदनशील जानकारियां भी ली जा रही हैं।

विज्ञापन

उनका कहना है कि क्लोन वेबसाइट के जरिये छात्र-छात्राओं से ठगी की जा सकती है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। यूनिवर्सिटी से बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के साथ ही मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर के 240 कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में 10 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed