Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cyber fraudster swindled a man out of one lakh rupees by luring winning an iPhone in bareilly

Bareilly News: 'आपने आईफोन जीता है...', साइबर ठग के जाल में फंसा युवक, एक लाख रुपये की लगी चपत

Wed, 10 Dec 2025 04:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Dec 2025 04:57 PM IST
सार

बरेली में साइबर ठग ने आईफोन जीतने का लालच देकर युवक को जाल में फंसा लिया। इसके बाद उससे करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
cyber fraudster swindled a man out of one lakh rupees by luring winning an iPhone in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से साइबर ठगों ने ऑनलाइन पुरस्कार में आईफोन जीतने का झांसा देकर एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नगरिया परीक्षित निवासी महेश कुमार ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उनके पास छह दिसंबर को अनजान शख्स ने कॉल की। उसने खुद को जेजे कम्युनिकेशन नई दिल्ली से मनीष जैन बताते हुए कहा कि आपने ऑनलाइन पुरस्कार में आईफोन, गोल्डन घड़ी व हेडफोन आदि सामान जीता है। उपहार लेने के लिए 1520 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें से भी 20 रुपये काटकर 1500 रुपये लौटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


झांसा देकर ट्रांसफर कराई रकम 
झांसे में आकर महेश ने 1520 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उपहार के इंश्योरेंस के नाम पर 6446 रुपये ट्रांसफर कराए। फिर रुपये वापस करने के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई गई। धीरे-धीरे साइबर ठगों ने महेश से 98766 रुपये ट्रांसफर करा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 98000 रुपये और ट्रांसफर करने के लिए कहा तो महेश को ठगी अहसास हुआ। महेश ने 1930 पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। साइबर ठग महेश को लगातार कॉल कर रकम मांग रहा है। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed