फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cyber fraud on the name of ivri

आईवीआरआई निदेशक बनकर सुरक्षा अधिकारी से साइबर ठगी

Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud on the name of ivri
बरेली। साइबर ठग ने खुद को आईवीआरआई का निदेशक बताकर वहां के सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार से 20 हजार रुपये ठग लिए। सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आईवीआरआई के सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चार जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे उनके व्हाट्सएप अकाउंट पर एक नंबर से मेसेज आया, उसकी डीपी में संस्थान के निदेशक का फोटो लगा था। उसने कुछ ऑफिशियल चैटिंग के बाद पूछा कि क्या आपको अमेजॉन गिफ्ट कार्ड के बारे में जानकारी है। संजय के हां कहने पर उस व्यक्ति ने दस-दस हजार रुपये के पांच गिफ्ट कार्ड भेजने को कहा। उन्होंने दो गिफ्ट कार्ड फौरन भेज दिए। इसी बीच उन्हें शक हुआ तो उन्होंने निदेशक के निजी सचिव को फोन करके उस नंबर के बारे में पूछा तो पता चला कि वह नंबर निदेशक का नहीं है और उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की तो उनके आदेश पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

कई अन्य लोगों को भी भेजे गए मेसेज
संजय कुमार ने बताया कि साइबर ठग ने आईवीआरआई के कई अन्य कर्मचारियों को भी निदेशक के फोटो वाले व्हाट्सएप नंबर से मेसेज भेजकर गिफ्ट कार्ड मांगने के नाम पर ठगी की कोशिश की। मगर ज्यादातर लोग गिफ्ट कार्ड के बारे में जानकारी न होने की वजह से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से निकले 50 हजार मैनेजर समेत दो पर रिपोर्ट
बरेली। धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकलने पर डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले नकुल यादव ने एसबीआई की शास्त्रीनगर शाखा के प्रबंधक और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। नकुल का आरोप है कि 23 सितंबर, 2020 की रात उनके बैंक खाते से दस बार में 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। उनके मोबाइल पर इसका कोई ओटीपी भी नहीं आया। बैंक में शिकायत की लेकिन अधिकारी पहले तो आश्वासन देते रहे। बाद में रकम वापस कराने से इंकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि बैंककर्मियों की मिलीभगत से ही उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। ब्यूरो

महिला के खाते से तीन दिन में हजारों उड़ाए
बरेली। मॉडल टाउन में रहने वाली सतविंदर कौर राजपाल ने थाना बारादरी में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दिसंबर, 2021 में आरबीएल बैंक के उनके क्रेडिट कार्ड से किसी व्यक्ति ने तीन दिन में दर्जन भर से ज्यादा ट्रांजेक्शन करके 15 हजार रुपये उड़ा लिए। यह सभी ट्रांजेक्शन नोएडा के एटीएम में हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed