फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber fraud of two crores in three months two arrested in Bareilly

Bareilly News: तीन महीने में दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 10:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 01 Sep 2023 10:19 AM IST
सार

गुरुवार को चौकी चौराहा के पास पांच संदिग्ध युवक आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस ने इन्हें आवाज दी तो इनमें से तीन भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। 

विज्ञापन
Cyber fraud of two crores in three months two arrested in Bareilly
साइबर ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य तरह-तरह के बहानों से लोगों से अपने खातों में रुपये मंगाकर ठगी करते हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने भी कई खाते खुलवा रखे थे। तीन महीने के भीतर इनके खातों में करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। 6.50 लाख रुपये ही खातों में शेष हैं। सात आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को चौकी चौराहा के पास पांच संदिग्ध युवक दिखे। ये सभी आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस ने इन्हें आवाज दी तो इनमें से तीन भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ और तलाशी के बाद चौंकाने वाली बातें पता लगीं।

विज्ञापन

हाथरस के सादाबाद का रहने वाला एक आरोपी 

आरोपी थाना सादाबाद हाथरस निवासी योगेंद्र कुमार और बरेली के संजयनगर निवासी अभिषेक गंगवार थे। दोनों के कब्जे से आधार कार्ड, पैनकार्ड, एचडीएफसी बैंक की पासबुक व दस्तावेज बरामद हुए। जांच में पता लगा कि आरोपियों ने करीब तीन महीने में ठगी के जरिये दो करोड़ से अधिक रुपयों का लेनदेन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र कुमार का नाम और उसके पिता का नाम आधार कार्ड पर सही है, लेकिन बरेली का फर्जी पता लिखकर यहां की बैंकों में कई खाते खुलवाए गए। इनमें से 11 खातों की जानकारी पुलिस को मिली है। इनमें दो करोड़ की रकम आने के साथ ही तेजी से निकासी का भी रिकॉर्ड है। करीब 6.50 लाख रुपया दो खातों में बचा है। उसी को लेने के लिए यह लोग आए थे और बहस करने लगे।

एसपी सिटी ने बताया कि यूपी में जड़ें जमा चुके गिरोह का संचालन हरियाणा के फरीदाबाद से किया जा रहा है। पूछताछ के आधार पर फरीदाबाद, हरियाणा के सौरभ शर्मा और राज राजपूत के नाम प्रकाश में आए हैं। पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही कई और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed