फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber attack on Bareilly Municipal Corporation Online services completely disrupted

UP News: बरेली नगर निगम की बेवसाइट पर साइबर अटैक, ऑनलाइन सेवाएं ठप, करोड़ों का नुकसान

Thu, 07 May 2026 05:33 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 07 May 2026 05:33 AM IST
सार

बरेली नगर निगम की बेवसाइट पर वायरस हमले से कामकाज ठप हो गया है। इससे निगम को प्रतिदिन 50 से 80 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। कर बिलिंग, ई-टेंडरिंग समेत ऑनलाइन सेवाएं बाधित हैं। 

विज्ञापन
Cyber attack on Bareilly Municipal Corporation Online services completely disrupted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली नगर निगम की डिजिटल व्यवस्था पर वायरस अटैक ने पूरे प्रशासनिक कामकाज को पटरी से उतार दिया है। वायरस अटैक के कारण निगम की तमाम ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। इस हमले के बाद से टैक्स बिलिंग से लेकर ई-टेंडरिंग तक का सारा कामकाज ठप पड़ा है, जिससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ रही है, बल्कि निगम को हर दिन करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इस साइबर हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हैकर्स ने सीधे तौर पर नगर निगम की वेबसाइट के मुख्य नियंत्रण केंद्रों, यानी सी-पैनल और डब्ल्यूएचएम को अपना निशाना बनाया है। नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट अमेरिकन होस्टिंग कंपनी 'ब्लू होस्ट' के सर्वर पर संचालित की जा रही थी। जानकारों का कहना है कि सर्वर के मुख्य ढांचे पर हमला होने के कारण डेटाबेस तक पहुंच बनाना असंभव हो गया है। इसके परिणामस्वरूप शहरवासियों के लिए उपलब्ध ऑनलाइन टैक्स बिलिंग प्रणाली, पेटीएम के माध्यम से होने वाले भुगतान और सरकारी विकास परियोजनाओं के लिए अनिवार्य ई-टेंडर की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होगी नई टाउनशिप, लोगों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक दृष्टि से यह हमला नगर निगम को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, सामान्य दिनों में ऑनलाइन सेवाओं के जरिए निगम के खाते में प्रतिदिन करीब 50 से 80 लाख रुपये का राजस्व जमा होता है। पिछले कुछ दिनों से सिस्टम बंद होने के कारण यह पूरी रिकवरी रुक गई है, जिससे अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। यदि यह हाल कुछ दिन और बना रहा, तो वित्त वर्ष के लक्ष्यों को पूरा करना निगम के लिए चुनौती बन जाएगा।

नगर निगम में मची हलचल
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के गलियारों में हलचल मच गई है। आनन-फानन उच्च अधिकारियों ने तकनीकी टीम को सक्रिय किया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेषज्ञों की एक टीम निगरानी कर रही है। निगम की टीम अरिहंस व ब्लू होस्ट के संपर्क में है। टीम डेटा बैकअप को सुरक्षित करने और सर्वर को क्लीन करने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक उनका प्राथमिक लक्ष्य जल्द से जल्द सेवाओं को बहाल करना है ताकि जनता को असुविधा न हो और राजस्व का नुकसान रोका जा सके। फिलहाल तकनीकी टीम की जांच जारी है। उम्मीद जताई है कि जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल को दोबारा चालू कर दिया जाएगा।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि निगम की तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है, जो आईटी कंपनी निगम में जुडी है वह भी संपंर्क में है। प्राथमिक तौर पर वायरस अटैक की आशंका है। जल्द ही सभी सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed