फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Current trade is facing setback due to power cut

Bareilly News: बिजली कटौती के करंट व्यापार को लग रहा झटका

Fri, 30 May 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Current trade is facing setback due to power cut
बरेली। बड़ा बाजार में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी परेशान है और अफसर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। व्यापारियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में अफसराें की चैट दिखाते हुए बताया कि वह बोलते हैं कि 30 मिनट में बिजली आ जाएगी, लेकिन घंटों परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि 24 घंटे में सिर्फ पांच-छह घंटे ही बिजली मिल रही है। ऐसे में दुकानदार परेशान हैं। हर दो से तीन दिन में विद्युत निगम की टीम बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंच जाती है, लेकिन अफसर बिजली आपूर्ति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक सप्ताह से तीन की जगह एक ही फेस से आपूर्ति हो रही है। ऐसे में ज्यादातर दुकानों में बिजली नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन

बड़ा बाजार व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी इकबाल सिंह बाले ने अपने मोबाइल फोन की चैट दिखाई। इसमें अधिकारियों के आश्वासन भरे संदेश हैं। फेस में आपूर्ति नहीं होने की शिकायत पर कर्मचारी ने लिखा कि 30 मिनट लगेंगे, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी बोले- एक सप्ताह से झेल रहे परेशानी

एक सप्ताह से परेशानी झेल रहे हैं। बिजली आ नहीं रही है और हमारा दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो गया है। - इकबाल सिंह बाले
हमें कोई बिजली दिला दे तो उसके आभारी होंगे। एक सप्ताह से परेशान है। अभी तक बिजली नहीं मिली है। - सद्दाम हुसैन
परेशानी तो है, लेकिन व्यापार भी करना है। गर्मी की वजह से ग्राहक नहीं आते। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। - प्रवीण खत्री
ग्राहक आने पर ही दुकान में जाते हैं, अन्यथा बाहर घूमकर समय काटता हूं। इन्वर्टर तक जवाब दे चुके हैं। - संदीप टंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed