फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Current of chaos in the parks, swings are in poor condition

Bareilly News: पार्कों में अव्यवस्था का करंट, बदहाली की पेंग झेल रहे झूले

Sat, 30 Nov 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Current of chaos in the parks, swings are in poor condition
बरेली। शहर के प्रमुख पार्क बदहाली का शिकार हो गए हैं। कहीं झूले टूटे हैं तो कहीं अव्यस्था का करंट फैला हुआ है। नियमित साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। जबकि, अफसर इन पार्कों को संवारने का दावा कर रहे हैं। बोर्ड की बैठकों में पार्षद लगातार यह मुद्दे उठाते रहे हैं, पर सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शहर का गांधी उद्यान बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए आकर्षण का केंद्र है, लेकिन यहां बिजली लाइनों के स्विच बॉक्स खुले पडे हैं। आप जरा सा चूके तो करंट लगने का खतरा है। नगर निगम के अधिकारी भी पार्क में आते हैं, पर देखकर चले जाते हैं। अग्रसेन पार्क और सीआई पार्क में बच्चों के झूला दो साल से टूटे पड़े हैं। सीआई पार्क के पास बना कूड़ाघर वहां के वातावरण को खराब कर रहा है। राजेंद्र नगर में महिलाओं की मांग के बावजूद उनके वार्ड के पार्कों में ओपन जिम नहीं बनाए गए।
विज्ञापन

डेढ़ साल से कर रहे इंतजार
टैगोर पार्क में हम डेढ़ साल से ओपन जिम की मांग कर रहे हैं। महापौर और पार्षद को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। - सुनीता खटवानी, सी ब्लाॅक, राजेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे मोहल्ले का पार्क बड़ा है पर महिलाओं की कसरत के लिए उपकरण नहीं है। यहां ओपन जिम बनवाया जाना बेहद जरूरी है। - रश्मि भसीन, ई ब्लाॅक राजेंद्रनगर
दो बार उठाई आवाज
बोर्ड बैठक में पार्कों की बदहाली को लेकर मैंने दो बार आवाज उठाई। आश्वासन मिला, लेकिन राधाकृष्ण वाटिका में झूले नहीं बदले गए। श्रीराम पूजा केंद्र के सामने वाला पार्क भी बदहाल है। पार्कों के पास कूड़ाघर हटाए जाएं, ताकि लोगों को स्वच्छ हवा नसीब हो सके। - शशि सक्सेना, पार्षद, वार्ड 67 राजेंद्रनगर

--
पार्कों की स्थिति ठीक बनाए रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है। अगर किसी पार्क में झूले टूटे हैं तो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर दिखवाएंगे। गांधी उद्यान में खुले पड़े स्विच बॉक्स बंद कराए जाएंगे। - संजीव कुमार मौोर्य, नगर आयुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed