फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Current descended from pole in rain, teenager dies

बारिश में खंभे से उतरा करंट, किशोर की मौत

Fri, 18 Jun 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Current descended from pole in rain, teenager dies
सुब्हान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आजाद इंटर कॉलेज के सामने कब्रिस्तान के पास हादसा

विज्ञापन
बरेली। आजाद इंटर कॉलेज के सामने कब्रिस्तान के पास लगे एक पोल में करंट उतर आने से 14 साल के सुब्हान की मौत हो गई। हादसा बारिश के दौरान हुआ। आनन-फानन सब स्टेशन फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। तब सुब्हान को उठाया गया, लेकिन तब तब उसकी मौत हो चुकी थी।
आजाद इंटर कॉलेज के सामने सेमलखेड़ा मोहल्ले में शाकिर के घर के पास कब्रिस्तान है। शाकिर कारचोबी के काम के सिलसिले में पंजाब गए हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बारिश हुई तो उसमें भीगने के लिए शाकिर का 14 वर्षीय बेटा सुब्हान दूसरे बच्चों के साथ कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास चला गया। इसी दौरान शाकिर का हाथ खंभे से छू गया तो उस पर आ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगने से सुब्हान की चीख निकली तो साथ भीग रहे लड़कों ने घरवालों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने सब स्टेशन फोन करके आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद घरवाले सुब्हान को वहां से उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुब्हान की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इधर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि खंभे पर नगर निगम की लाइट लगी है। लाइट का एक तार दूसरे तार से टच हो गया था, जिससे खंभे पर करंट आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed