फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Current Affairs...quick reasoning spoiled the mathematics of time

Bareilly News: करेंट अफेयर्स... फटाफट, रीजनिंग ने बिगाड़ा समय का गणित

Sun, 18 Feb 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Current Affairs...quick reasoning spoiled the mathematics of time
बरेली। जिले के 47 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा कराई गई। इसमें 150 प्रश्नों को हल करने में अभ्यर्थियों को दिया गया समय कम पड़ गया। करेंट अफेयर्स के सवाल तो फटाफट हल हो गए पर रीजनिंग के उलझाऊ सवालों ने समय का गणित बिगाड़ दिया। गणित के सवालों में भी अभ्यर्थी अंत तक उलझे रहे। निगेटिव मार्किंग के डर की वजह से वे सटीक उत्तर देने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने पर केंद्र से बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र सामान्य था, लेकिन इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय कम पड़ गया। अभ्यर्थियों ने पहले हिंदी, सामान्य अध्ययन के सवालों का जवाब दिया। बाद में गणित और रीजनिंग के सवालों को हल किया। इसमें सबसे अधिक समय लगा। अभ्यर्थी विवेक, मनीष और रवि ने कहा कि करंट अफेयर के प्रश्न अधिक कठिन नहीं थे। लगातार हाल के घटनाक्रमों पर ध्यान रखा। ऐसे में इन सवालों में अधिक समय नहीं लगा।
विज्ञापन

रिठौरा के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में अव्यवस्था के चलते अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां परीक्षा शुरू होने के बाद भी सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लग पाई। परीक्षा का समय पूरा होने के बाद भी कई अभ्यर्थियों की हाजिरी नहीं लग सकी। परीक्षा छूटने के बाद कई अभ्यर्थियों को करीब 30 मिनट तक रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

करंट अफेयर के प्रश्न

- हाल ही में, उत्तर प्रदेश के किस जिले में प्रथम पूर्ण बालिका सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया गया है?

- वर्तमान में इलाहबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या कितनी है?
- हाल ही में विश्व के किस देश में तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण किया गया है?
- वस्त्र मंत्रालय ने किसका उत्पादन करने वाले किसानों की सुविधा के लिए पाट मित्रो एप्लीकेशन लाॅन्च किया है?
- हाल ही में अमित शाह ने किस स्थान पर नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्यालय की आधारशिला रखी है?

- हाल ही में भारतीय नौसेना का फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस काबरा किस स्थान पर पहुंचा है?

- हाल ही में किसने कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन किया है?

पेपर हल करने के लिए कम पड़ गया समय

पेपर में निगेटिव मार्किंग होने से प्रश्न हल करने में सामान्य से अधिक समय लिया। हिंदी के सवालों पर अधिक ध्यान रहा, जिन्हें समय से हल कर दिया था। - हेमंत यादव

पेपर सामान्य था। सभी प्रश्नों को तय समय में हल करने का प्रयास किया। हालांकि, पेपर लंबा होने के कारण समय कम पड़ गया। समय ज्यादा होना चाहिए था। - कुलदीप

झारखंड से परीक्षा देने आया हूं। हिंदी और गणित के सवालों ने उलझाया। सामान्य ज्ञान के प्रश्न जल्दी हो गए थे। रीजनिंग के सवाल समय से कर दिए थे। - दिनेश कुमार
रोज अखबार पढ़ता हूं। इसलिए करेंट अफेयर्स में अधिक कठिनाई नहीं हुई। रीजनिंग के सवालों ने अधिक समय लिया। आखिरी समय तक प्रश्न हल करता रहा। - गुड्डू सागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed