फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   curption

21 राशनकार्ड फर्जी, 33 डबल

Sun, 21 Dec 2014 01:31 AM IST
बरेली/मीरगंज
बरेली/मीरगंज Updated Sun, 21 Dec 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत मनकरी में एपीएल के 445 राशनकार्डों में से 21 फर्जी और 33 डबल पाए गए हैं। इस संबंध में जांच आख्या चार महीने पहले ही दाखिल हो जाने के बावजूद रसूखदार कोटेदार ओमप्रकाश मौर्य के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


 स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर मनकरी की प्रधान कमला देवी, उनके पति जागनलाल, बीडीसी सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह और कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायतीपत्र भेजा था। इसके बाद विधायक सुल्तान बेग ने भी पैरवी की तो शासन ने डीएम को कोटेदार की उच्चस्तरीय जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद अब तक कुछ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम मीरगंज के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी नत्थूलाल ने करीब चार महीने पहले मनकरी जाकर जांच की थी। इसमें 55 अंत्योदय कार्डों में से 6 और दो बीपीएल कार्ड डबल पाए गए। तुलाराम पुत्र रामप्रसाद और सुमन देवी पत्नी शंकरलाल समेत 21 अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल कार्ड फर्जी निकले। पांच राशनकार्ड धारकों की अरसा पहले मृत्यु हो चुकी है। कोटेदार इन पर भी राशन लेकर कालाबाजारी कर रहा है। 120 बीपीएल कार्डों में से 6 डबल, तीन फर्जी और छह कार्डों के धारक मृत पाए गए। इसी तरह 445 एपीएल कार्डों की सूची में 16 राशनकार्ड फर्जी और 33 के धारक मृत मिले। कोटेदार पर मिट्टी का तेल 19 रुपये लीटर बांटने, बीपीएल राशन 210 से 220 रुपये में देने और अंत्योदय राशन के 100 से 110 रुपये प्रति कार्ड उगाहने की शिकायतों की भी स्थलीय जांच के दौरान पुष्टि हुई। पवन कुमार, बद्रीप्रसाद, कोमिल, जगतराम, डालचंद, नन्हेंलाल, ब्रजमोहन, रामपाल, धर्मपाल, शिवकुमार, सुखपाल, रमेश चंद्र, ओमप्रकाश पुत्र उदईराम, बालकराम, रामादेवी सहित 15 लोगों के पास डबल राशन कार्ड पाए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मनकरी के फर्जी राशनकार्ड
अंत्योदय राशनकार्ड
1-तुलाराम पुत्र रामप्रसाद सं. 598318
2-सुमनदेवी पत्नी शंकरलाल सं. 99374

बीपीएल
3-ज्वालाप्रसाद पुत्र लालाराम सं. 99359
4-नरेश कुमार पुत्र शंकरलाल सं. 138293
5-जगदीश पुत्र जसवंत सं. 135389

एपीएल
6-पप्पू पुत्र ख्यालीराम सं. 495958
7-प्रताप सिंह पुत्र करनपाल सं. 493956
8-रामआसरे पुत्र पंकज यादव सं. 686494
9-कोमिल पुत्र ओमप्रकाश सं. 687486
10-ब्रह्मस्वरूप पुत्र बांकेलाल सं. 687489ए
11-ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम सं. 686585
12-त्रिलोकी पुत्र बाबूराम सं. 493540
13-हजारा सिंह पुत्र पंजाब सिंह सं. 598305
14-नेतराम पुत्र मंगलसेन सं. 493473
15-जसवंती देवी पत्नी प्रताप सिंह सं. 493465
16-सुम्मेरीलाल पुत्र भोलाराम सं. 728150
17-राजेंद्र कुमार पुत्र रामपाल सं. 493989
18-महेंद्र सक्सेना पुत्र जगत बहादुर सं. 728113
19-चंद्रपाल पुत्र सियाराम उनासी सं. 686471
20-उमाशंकर पुत्र रघुनंदन उनासी 505180
21-सोहनलाल पुत्र बलदेव प्रसाद 464617
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed