फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

ड्रामेटिक मोनोलोग एवं सोलिलोकी पर छात्राओं ने दी प्रस्तुति

Wed, 29 Jan 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में मंगलवार को अंग्रेजी विभाग द्वारा सेक्सपीयर के नाटकों के किरदारों पर अभिनय प्रतियोगिता हुई। अथेलो, मैकबेथ, हेमलेट एस यू लाइक और सिबलिम जैसे प्रसिद्घ नाटकों के प्रमुख किरदारों द्वारा बोले गए डायलॉग का ‘ड्रामेटिक मोनोलोग एवं सोलिलोकी के तहत बीए और एमए की छात्राओं द्वारा अभिनय किया गया। कुल 20 छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें एमए की सौम्या, बीए की निधि एवं संध्या को प्रथम, सुकीर्ति तयब्बा एवं असमा को द्वितीय एवं रम्शा, मतंशा एवं सोनाली को तृतीय पुरस्कार दिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राकेश अरोरा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रियाली दत्ता एवं डॉ. रुचि सिंघल के नेतृत्व में हुआ। विभाग की शिक्षिका रीता रस्तोगी, स्नेहा, हिना कौशर एवं फरहीन ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में व्याख्यान शृंखला का हुआ आयोजन
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में मंगलवार को व्याख्यान शृंखला का आयोजन हुआ। इस दौरान जैव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर विभिन्न विशेषज्ञों ने विशेष व्याख्यान दिया। व्याख्यान शृंखला का शुभारंभ महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से किया गया। महानिदेशक डॉ. डीके गुप्ता, कार्यवाहक प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू शर्मा ने जैव प्रौद्योगिकी पर विस्तृत व्याख्यान दिया। बरेली कॉलेज की शिक्षाविद डॉ. संगीता सिंह ने जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित छात्रों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. एके शर्मा, डॉ. रितिका मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


रेजर्स प्रशिक्षण शिविर में प्राथमिक
उपचार व योग का दिया प्रशिक्षण
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रेंजर प्रभारी डॉ. रीना टंडन के नेतृत्व में छात्राओें की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। प्रशिक्षक मीनू शर्मा ने रेंजर्स को पुल निर्माण, तंबू निर्माण, प्राथमिक उपचार, योग का प्रशिक्षण दिया। रेंजर्स प्रभारी ने रेंजर्स निर्मल गंगा के लिए रेजर्स को जागरूक किया। बताया कि कैसे गंगा को स्वच्छ रखा जा सकता है। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता भी हुई। शिक्षिकाओं में डॉ. अनीता व मिस स्नेहा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहू रामस्वरूप में वार्षिकोत्सव 31 को
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में 31 जनवरी को वार्षिकोत्सव होगा। इस दौरान शाम चार बजे परिधानोत्सव (सप्तरंग), चित्रकला प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय के प्रांगण में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed