फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

क्रिसमस- यीशु के वेलकम को चर्च तैयार तो बाजार भी गुलजार

Tue, 24 Dec 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
cultural
क्रिसमस- यीशु के वेलकम को चर्च तैयार तो बाजार भी गुलजार - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। जगत का तारनहार आने वाला है। कल यीशु के वेलकम के लिए मसीही समाज में उत्साह है। यीशु के लिए जहां चर्च रंगबिरंगी रोशनी से नहाए हुए हैं। गिरिजाघरों में मसीही गीत गूंज रहे हैं, वहीं बाजार भी यीशु के स्वागत के लिए तैयार हो चुका है। चर्चों और घरों को सजाने के लिए बाजार में खदीदारी का दौर जोरों पर है।
विज्ञापन

बाजारों में सेंटा क्लाज से लेकर आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक खिलौने बिक रहे हैं। घरों को सजाने के लिए क्रिसमस ट्री और स्टार की जमकर खरीदारी हो रही है। आठ फीट के सेंटा क्लाज हैं तो चार फीट का स्टार वाला एफिल टॉवर भी है। फैंसी क्रिसमस झोला और इलेक्ट्रॉनिक चरनी, सितारे, रीथ, बैलून आदि की खूब डिमांड हो रही है। बच्चों के लिए इलेक्ट्रॉनिक खिलौने भी हैं। इसमें सेंटा हाउस, सीढ़ी से घर में जाते सेंटा क्लाज आदि हैं। दुकानदारों ने बताया कि क्रिसमस के सामानों के दामों में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेंटाक्लॉज भी गाएंगे जिंगल बेल
इस बार क्रिसमस सांग ‘जिंगल बेल-जिंगल बेल’ आपके साथ इलेक्ट्रॉनिक सेंटा क्लॉज भी गाएंगे। बाजार में क्रिसमस ट्री, छोटे बड़े सांता क्लॉज के साथ अन्य उपहार भी उपलब्ध हैं। कोहाड़ापीर के दुकानदार ईशान खुराना का कहना है कि उपहार में देने के लिए क्रिसमस ट्री और सेंटा क्लॉज पंसद किए जा रहे हैं। इसके अलावा सेंटा शू, सेंटा ड्रेस, क्रिसमस बेल, सेंटा कैप, ग्रीटिंग कार्ड, क्रिसमस स्पेशल चॉकलेट गिफ्ट आदि को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। क्रिसमस ट्री के दाम उसके आकार और सजावट के हिसाब से अलग-अलग हैं। बाजार में सबसे ऊंचा आठ फीट का क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटा की ड्रेस की भी बढ़ी डिमांड
बड़ा बाजार के दुकानदारों ने बताया कि घर की सजावट के लिए रंग बिरंगी लड़ियां, फ्लॉवर स्टिक, चमचमाती लाइट्स आदि भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे आकर्षक क्रिसमस ट्री बच्चों की पहली पसंद हैं। सेंटा क्लॉज की ड्रेस और मुखौटों को भी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोग बिकने वाले क्रिसमस ट्री के बजाय खुद ही क्रिसमस ट्री बनवाना पसंद कर रहे हैं। युवा क्रॉस वाली कीरिंग और लॉकेट पसंद कर रहे हैं। मोती व क्रिस्टल का लॉकेट ज्यादा ले रहे हैं। मेटल की कीरिंग भी खरीद रहे हैं। क्रिसमस आते ही युवक व युवतियों में टैटू छपवाने का क्रेज बढ़ा है। वह शरीर पर स्टार एवं क्रॉस का टैटू छपवा रहे हैं। स्टार ज्यादा छपवाए जा रहे हैं।
सामानों के दाम
सामान कीमत (रुपये में)
मदर मेरी और प्रभु यीशू की प्रतिमा 250- 350
एक से आठ फीट तक के ट्री 35-1250
डेकोरेटिव आर्टिकल्स 40-150
चरनी (मंजर सीन) 150-1200
स्टार्स और बोर्ड बैनर 15-200
बैलून और बेल्स 5-150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed