{"_id":"5dd0598c8ebc3e54f8783af8","slug":"cultural-bareilly-news-bly384306384","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायन वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता में उत्साह से शामिल हुए प्रतियोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायन वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता में उत्साह से शामिल हुए प्रतियोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की ओर से बरेली मंडल स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन दाऊ जी मंदिर में हुआ। इसमें शास्त्रीय गायन, वादन व नृत्य के प्रतियोगी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बरेली के वरिष्ठ संगीतज्ञ आलोक बनर्जी, कल्याणी चटर्जी, अंजू मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में कल्याणी चटर्जी, डॉ अंजू मिश्रा, आकांक्षा रहीं। प्रतियोगिता का संचालन संगीत नाटक अकादमी की सर्वेक्षण संगीत सहायक रेनू श्रीवास्तव ने किया। उन्होेंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 21 मार्च से प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में अवधेश गोस्वामी, रामनाथ कपूर, संजय सक्सेना, प्रदीप रावत, प्रशांत उपाध्याय, आयुषी, दीपक उपाध्याय, दीपक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता संयोजक डॉ. मदन मोहन लाल ने आभार जताया।