फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

बाल दिवस पर बच्चों ने याद किए चाचा नेहरू

Fri, 15 Nov 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्मदिन गुरुवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंग बिरंगे परिधानों में सजकर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जीआरएम स्कूल की नैनीताल रोड ब्रांच में प्रधानाचार्य आरएस रावत ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। स्कूल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें वेलकम डांस, कॉमेडी शो, ग्रुप एवं सोलो डांस, गीत संगीत शामिल रहे। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों से अनुशासित रहकर चरित्रवान बनने और माता-पिता, गुरुजनों का मान बढ़ाने को कहा। जूनियर विंग की समन्वयक शशि शर्मा भी उपस्थित रहीं। संचालन राहुल मैसी ने किया। मदर्स पब्लिक स्कूल में पैनोरमा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के डिप्टी जनरल मैनेजर रवि दलेला ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान 1206 से 1947 तक की इतिहास के विभिन्न पहलुओं और एतिहासिक भवनों, पुराने सिक्कों, भारत के सात अजूबों, ज्वालामुखी आदि का प्रदर्शन किया गया। अन्य विषयों के तहत भी प्रदर्शनी में मॉडलों के माध्यम से बच्चों को समझाने की कोशिश की गई। इस दौरान प्रधानाचार्या शीबा खान ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

राधा माधव पब्लिक स्कूल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य आरसी धस्माना ने नेहरू जी से जुड़े कई प्रसंग सुनाए। श्री रामदास मेमोरियल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के थ्री डॉट्स स्कूल में भी बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कविता अग्रवाल, शैली पाठक ने काव्य पाठ किया। बासुबरल सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्रों ने क्रिकेट, छात्राओं ने खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीएस के बच्चों ने राष्ट्रपति भवन में मनाया बाल दिवस
डीपीएस बरेली के बच्चों ने बाल दिवस पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भाग लिया। प्रिंसिपल वीके मिश्र ने बताया कि टीचर ऋचा चौहान के साथ कक्षा सात और आठ के आयुष सहाय, यश गुप्ता, आनिका वर्मा, अकक्षिता अग्रवाल, शौर्य खंडेलवाल, अपूर्व चौहान, ख़ुशी गुप्ता, संचिता अग्रवाल, सूर्यांश यादव, प्रवल उपाध्याय, लावण्या कोहली आदि बच्चों ने हिस्सा लिया। विद्यालय की अकादमिक कोऑर्डिनेटर शिल्पा सक्सेना, सुपर हाउस ग्रुप के चेयरपर्सन मुख्तारुल अमीन एवं डीपीएस बरेली की निदेशिका मनीषा अंथवाल ने सभी अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed