फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

अमर उजाला कार्निवल का धमाकेदार आगाज, डीडीपुरम में बिखरे दिवाली के रंग

Thu, 24 Oct 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। शहरवासियों की खुशियों का हिस्सा बन चुका अमर उजाला दिवाली कार्निवल का हमेशा की तरह बुधवार को डीडीपुरम में धमाकेदार आगाज हुआ। शहर की नामचीन हस्तियों के साथ कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने दीप जलाकर किया कार्निवल की शुरूआत की। ऊंटों और बग्घियों का कारवां रवाना होने के साथ कार्निवल में रंगारंग कार्यक्रमों और मौजमस्ती का दौर शुरू हुआ तो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कार्निवल शुरू करने के बाद कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है। इसे सभी सौहार्द के माहौल में दीये रोशन कर मनाएं। जितना भी हो सके पटाखे कम जलाएं। इससे पहले कुछ दर्शकों ने मंच पर गीतों की प्रस्तुति दी। एसआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बैंड पर प्रस्तुति दी। गीत संगीत और मौज मस्ती भरी शाम का हिस्सा बनने बड़ी संख्या में लोग जुटे। परिवार के साथ आए लोगों ने ऊंट और बग्घी की सवारी का लुत्फ उठाया। खाने-पीने के स्टालों पर भी भीड़ जुटी रही। कार्निवल में खास अतिथियों के रूप में बीएल एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल व निदेशक एएन सिंह, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल व उनके पुत्र रोहन बंसल, मारिया फ्रोजन के चेयरमैन हाजी शकील कुरैशी, खंडेलवाल कॉलेज के चेयरमैन गिरधर गोपाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे। मौज मस्ती का यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहेगा। मशहूर गायक उदित नारायण, शान, विनोद राठौर के साथ गा चुकीं अंकिता कपूर अपने गीतों से समा बांधेंगी।
विज्ञापन

फराह नाज ने बिखेरा आवाज का जादू
कार्निवल में बुधवार को गायिका फराह नाज ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। दमादम मस्त कलंदर, तुझे चाहा रब से भी ज्यादा आदि गीतों पर महफिल झूम उठी।
हैरी के जादू से सब हैरत में
जादूगर हैरी ने भी अपनी खास ट्रिक से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रुमाल से कबूतर निकाला, कपड़े से लोहे ही छड़ी बनाना, पेंटिंग, कपड़ों के रंग बदलने जैसी कई ट्रिक दिखाई। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनकी जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य स्पांसर: बीएल एग्रो
को-स्पांसर: राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
पॉवर्ड बाई : खंडेलवाल इडिबल आयल और मारिया फ्रोजन, इन एसोसिएशन विद जेपीएम ग्रुप
वैल्यूबल पार्टनर: कैनविज ग्रुप, ओमेगा क्लासेज, खंडेलवाल कॉलेज, डीजी इंफ्रा ग्रुप, श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, ओम रेजिडेंसी, रियल्टी एडवाइजर्स, किया मोटर्स, रामा श्यामा पेपर्स, एलआईसी, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीएल ग्रुप, रामकुमार अग्रवाल ज्वेलर्स, फ्यूचर शेप ग्रुप, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी।
आज संतोष और नंदी भी पहुंचेंगे कार्निवल में
गुरुवार की शाम को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार और प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी कार्निवल में शामिल रहेंगे।


अमर उजाला का कार्निवल दिवाली की खुशियां और बढ़ा देता है। अब तो यह शहरवासियों की दिलों की धड़कन बन चुका है। - घनश्याम खंडेलवाल, चेयरमैन बीएल एग्रो
दिवाली से कई दिन पहले ही मौजमस्ती का दौर शुरू हो जाता है। अमर उजाला कार्निवल लोगों का मूड और शानदार बना देता है। - रोहन बंसल, निदेशक राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
दिवाली कार्निवल अमर उजाला का एक शानदार आयोजन है। शहर के लोगों को इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। - हाजी शकील कुरैशी, चेयरमैन मारिया फ्रोजन
अमर उजाला का कार्निवल एक अच्छा आयोजन है। शहर के लोग इससे जुड़ते हैं और शाम का कुछ वक्त अच्छा गुजरता है। -गिरधर गोपाल, चेयरमैन खंडेलवाल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed