{"_id":"5daf61578ebc3e01830a2f20","slug":"cultural-bareilly-news-bly381281916","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा अमर उजाला दिवाली कार्निवल का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा अमर उजाला दिवाली कार्निवल का रंगारंग आगाज
Wed, 23 Oct 2019 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के मौके पर अमर उजाला कार्निवल-2019 का आगाज बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा। दिवाली की धूम के बीच डीडीपुरम में शुरू हो रहे कार्निवल में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बहुत कुछ खास होगा।
विज्ञापन
बच्चों के खेलने के लिए किड्स जोन, ऊंट की सवारी होगी तो खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए फूड जोन की भी सुविधा होगी। शाम छह बजे कमिश्नर रणवीर प्रसाद कार्निवल का उद्घाटन करेंगे। पहले दिन गायिका फराह नाज अपने गीतों का जादू बिखेरेंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला का दिवाली कार्निवल बरेलीवासियों के जीवन का खास हिस्सा बन चुका है। हर दिवाली पर शहरवासी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। दो दिन तक चलने वाले अमर उजाला कार्निवल में दूसरा दिन भी धमाकेदार होगा। मशहूर गायक उदित नारायण, शान, विनोद राठौर के साथ गा चुकीं अंकिता कपूर गुरुवार को अपने गीतों से समा बांधेंगी।
विज्ञापन
बच्चों के लिए झूले, किड्स जोन, हॉर्स राइडिंग, ऊंट की सवारी के साथ ही जादूगर के हैरतअंगेज कारनामे भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा फूड जोन भी होगा। कानिर्वल के विज्ञापन की कटिंग लाने पर इनका आनंद आप मुफ्त ले सकेंगे।
मुख्य स्पांसर: बीएल एग्रो
को-स्पांसर: राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
पावर्ड बाई : खंडेलवाल इडिबल आयल और मारिया फ्रोजन, इन एसोसिएशन विद जेपीएम ग्रुप वैल्यूबल पार्टनर: कैनविज ग्रुप, ओमेगा क्लासेज, खंडेलवाल कॉलेज, डीजी इंफ्रा ग्रुप, श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, ओम रेजिडेंसी, रियल्टी एडवाइजर्स, किया मोटर्स, रामा श्यामा पेपर्स, एलआईसी, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीएल ग्रुप, रामकुमार अग्रवाल ज्वेलर्स, फ्यूचर शेप ग्रुप, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी।