फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

वाल्मीकि सद्भावना मेला में अंतिम दिन हुई काव्य संध्या

Tue, 15 Oct 2019 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। तीन दिवसीय वाल्मीकि सद्भावना मेले का समापन समारोह कविताओं के नाम रहा। अंतिम दिन कई लोगों को सम्मानित किया गया। इसके बाद फैशन शो हुआ, जिसमें मॉडलों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन

कवि डॉ. राहुल अवस्थी, कमल कांत तिवारी, एकता भारती, कुंवर विश्व निर्भय, विश्वजीत भारती, अमित मनोज आदि ने कविता पाठ किया। आयोजन की शुरूआत डॉ. राहुल अवस्थी ने कविता पाठ ‘अब तक छलने वाले दुश्मन हाथ मलेंगे, दुश्मन की न चलेगी अब भारत के राफेल चलेंगे’ से की। अगली कविता में विश्वविजेता रावण कपिदल से संहारा जाता है, शिशुपालों की सौ गाली तक धीरज धारा जाता है। कुंवर विश्व निर्भय और हास्य कवि अमित मनोज के भी काव्यपाठ पर लोगों ने आनंद लिया। इसके पहले फैशन हुआ, जिसमें दिल्ली के डिजाइनर नाजिम अली खान के ग्रुप की मॉडल्स ने हिस्सा लिया। दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। रात में इंडियन आईडल फेम सौरव वाल्मीकि की म्यूजिकल नाइट हुई। मेला अध्यक्ष मनोज थपलियाल ने सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को सप्तऋर्षि सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष मनोज थपलियाल, शोभित सक्सेना, आकाश पुष्कर, विकास महर्षि दक्ष शर्मा, योगेश बंटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed