{"_id":"5da38da28ebc3e017553bcac","slug":"cultural-bareilly-news-bly3799939176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता राहुल राय के डायलॉग पर दर्शकों ने बजाई तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता राहुल राय के डायलॉग पर दर्शकों ने बजाई तालियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फिल्म आशिकी से फिल्म कैरियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता राहुल राय ने आशिकी के डायलॉग सुनाए। उन्होंने कहा कि आशिकी उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन वह आज तक अविवाहित हैं। वाल्मीकि सद्भावना मेले में जबरदस्त भीड़ रही। मेले में अनेक प्रतियोगिताएं हुई जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रियंका सिंह और लाइबा को संयुक्त रूप से मेला क्वीन चुना गया।
सद्भावना मेले के दूसरे दिन का उद्घाटन आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने किया। उन्होेंने कहा कि वाल्मीकि मेला सद्भावना की मिसाल बनकर रह गया है। मेले का मुख्य आकर्षण सिने अभिनेता राहुल राय रहे। उन्होंने कहा कि शहर ने प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी जैसी दो-दो अभिनेत्री दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत में उनको जुनून से पहचान मिली, जिसका मेकअप हालीवुड के ड्रेस मैन ने किया था। इससे पहले सुबह आठ बजे महंत हरनाम दास ने वाल्मीकि रामायण पर प्रवचन किया। इसके बाद 11 बजे मेला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेले में हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में सौ मीटर की दौड़ में अंकिता-प्रथम, सिद्धार्थ-द्वितीय और आशीष चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में संजय अग्रवाल विजयी रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल्ली और मुंबई से आए डांस ग्रुप ने देर रात तक दर्शकों का मनोरंजन किया। दर्शकों की राय पर प्रियंका सिंह और लाइबा को संयुक्त रूप से मेला क्वीन का खिताब दिया गया। मेले में जागन लाल संतोषी, राम नारायण रत्नाकर, अशोक बाबू, रामबाबू मधुकर (मरणोपरांत) सम्मानित किया गया। मेले में मनोज थपलियाल, शोभित सक्सेना, राजन सक्सेना, विकास महर्षि, आकाश पुष्कर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल नायर ने किया।