फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

Mon, 14 Oct 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। वाल्मीकि जयंती पर कई संगठनों ने रविवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में विराजमान महर्षि वाल्मीकि के स्वरूप पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा प्रबंध समिति की शोभायात्रा दोपहर तीन बजे सिटी सब्जी मंडी से शुरू हुई। शोभायात्रा को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में रथ पर सवार महर्षि वाल्मीकि के स्वरूप के अलावा झांकियां भी थी। बिहारीपुर में ओमकार सिंह, उदय प्रताप सिंह और रंजीत सिंह ने स्वागत किया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कालीबाड़ी पहुंची। जहां कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शहामतगंज होते हुए माधोबाड़ी मेला स्थल पहुंची शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा सिटी सब्जी स्थित वाल्मीकि मंदिर इस मौके पर अध्यक्ष मनोज भारती, विजय वाल्मीकि, निहाल किशोर, सौरव अतुल, नीरज रस्तोगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


महर्षि के बताए रास्ते पर चलने की अपील
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यालय पर हुई विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय संचालक रंजीत सिंह कोठारी ने रामायण और महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पारुल वाल्मीकि, सोनू लाल, विजय वाल्मीकि, संदीप भारती आदि शामिल थे। वहीं, सुभाषनगर स्थित खन्ना बिल्डिंग में महर्षि वाल्मीकि का विधि विधान से पूजन किया गया। सीपी अरोरा ने भारतीय संस्कृति के विषय में बताया। इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, उमेश कठेरिया, रवि सोनकर, मनोज पांडे, अर्जुन कश्यप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति नर्सिंग होम चौराहे पर लगाई गई महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा
भगवान वाल्मीकि प्रभात फेरी समिति ने मूर्ति नर्सिंग होम चौराहे पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की। मूर्ति का अनावरण केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। इस मौके पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में गुरु प्रसाद काले, हरीश काका, श्याम सुंदर, राजेंद्र, अतिकाय सिंह, राजकुमार, पंकज आदि उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के सुरेश शिंदे, राजेंद्र कुमार समदर्शी, राजेश कुमार, वेद प्रकाश वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed