फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

दुर्गा शक्ति सम्मान से नवाजी गईं 15 महिलाएं

Tue, 08 Oct 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। आनंद आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के नौवें दिन वृंदावन से आयीं पुष्पांजलि दीदी ने श्रद्धालुओं को मां भगवती और खुद पर भरोसा रखते हुए सत्कर्म के लिए निरंतर प्रयास जारी करने का सुझाव दिया। ‘कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती, बिना कुछ किए जग में जय जयकार नहीं होती’ कविता के जरिए कर्म का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मां अपने बच्चे के सभी मुश्किलें आसान कर देती हैं। ‘हरि अनंत हरि कथा अनंता’ श्लोक के जरिए बताती हैं कि कथा कभी समाप्त नहीं होती उसका सिर्फ विश्राम होता है। कहा कि देवी भागवत कथा का आयोजन कराना एक बेटी के विवाह कराने का पुण्य फल प्राप्त होता है। इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 15 महिलाओं को मंच पर सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुरेश राठौर, सीए रविंद्र अग्रवाल, पवन सिक्का, सचिन गुप्ता समेत संयोजक मनीष अग्रवाल, सचिन श्याम भारतीय व अन्य मौजूद रहे। रात नौ बजे महाआरती के साथ कथा का विश्राम हुआ। फिर माता के जागरण का आयोजन हुआ। इसमें पं. राघवेंद्र गौड़ ने भजनों से श्रद्धालुओं को सराबोर किया।
विज्ञापन


ये महिलाएं हुईं सम्मानित
नेशनल हॉकी खिलाड़ी, विभा चौधरी, सुधा गंगवार, नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी मोनिका सिंह समेत शिवि चौधरी, सेवा भारती प्रांत संयोजिका गीता सिंह, साहित्यकार ममता गोयल, गैस एजेंसी संचालक रंजना सोलंकी, छात्रावास संचालिका शुभ्रा गुप्ता, कांति कपूर स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना गहलोत, समाज सेविका मीनू सिंघल, सुषमा वर्मा, आरएसएस ब्रज प्रांत की सुषमा अग्रवाल, समाजसेवी अंजू अग्रवाल, क्रीड़ा भारती की संयोजिका प्रेमा पानू, समाजसेवी सोनल गौतम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed