{"_id":"5d9660d48ebc3e0144721c43","slug":"cultural-bareilly-news-bly378682316","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडी में फंसे एलएलबी के छात्रों की दूर हुई टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडी में फंसे एलएलबी के छात्रों की दूर हुई टेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एलएलबी और बीए एलएलबी में आरडी (रिजल्ट डिटेन) में फंसे सैकड़ों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पुराने नियम के अनुसार ही उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि वर्ष 2019 की परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि एलएलबी और बीए एलएलबी के जिन छात्रों के दो सेमेस्टर में 360 अंक होंगे उनकी आरडी हटाकर उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया जाएगा। इसके बाद जब अगले सत्र का रिजल्ट आया तो यह आदेश लागू नहीं हुआ और तमाम छात्रों के रिजल्ट में आरडी लग गई। छात्र-छात्राओं की शिकायत पर विश्वविद्यालय ने एलएलबी तीन, पांच और बीए एलएलबी के तीन, पांच, सात एवं नौ सेमेस्टर में भी यही व्यवस्था लागू करने के आदेश को हरी झंडी दे दी है। इससे आरडी में फंसे सैकड़ों छात्रों के अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत होने का रास्ता साफ हो गया है।