फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

हास्य के जरिए समाज पर कटाक्ष करता है नाटक ‘मजाक’

Sun, 29 Sep 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। संजय कम्युनिटी हाल में साहित्यकार स्वर्गीय निरंकार देव सेवक को समर्पित रंग समागम नाट्य एवं साहित्य महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें नाटक संगीत सहित चित्रकला एवं छाया चित्र प्रदर्शनी और काव्य व कहानी का पाठ भी किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव में दिल्ली की नाट्य संस्था प्रिज्म सोसाइटी की ओर से अंटोन चेखब की कहानी पर आधारित नाटक ‘मजाक’ का मंचन किया गया। जो हास्य और व्यंग के जरिए समाज पर कटाक्ष करता है। विकास बाहरी के निर्देशन में मंचित यह नाटक तीन लघु कथाओं पर आधारित है। इसमें डूबता हुआ आदमी, सर्जरी और बैंक मैनेजर जैसी कहानियां हैं। जो यह कहने की कोशिश करती हैं कि एक व्यक्ति रोज मर्रा की परिस्थितियों से जूझता है। ऐसी परिस्थियों को हास्य और व्यंग माध्यम से नाटक में दर्शाया गया। जो कहीं न कहीं दर्शकों को सोचने पर मजबूर भी करता है।
विज्ञापन

रंग प्रशिक्षु संस्था की ओर से आयोजित इस महोत्सव के दूसरे रोज कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी नीता सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि अपर आयुक्त अरुण कुमार रहे। कार्यक्रम में अमित रंगकर्मी, गरिमा सक्सेना, सुकेश साहनी, कुलभूषण शर्मा, गौरव वर्मा, दानिश जमाल, जया तिवारी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed