फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

इक्कीसवीं सदी में भी स्त्रियों की स्थिति में बदलाव नहीं

Sun, 25 Aug 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने के बावजूद स्त्रियों की स्थित में कोई बदलाव नहीं आया है। इक्कीसवीं सदी में आकर भी उनकी स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है। यानी उसके तन की ही खूबसूरती देखी जाती है मन की नहीं।
विज्ञापन

विंडरमेयर में शुरू हुए मिनी थिएटर फेस्ट में मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नाटक ‘रसिक संपादक’ कुछ ऐसी ही कहानी पर आधारित है। इस नाटक की कहानी मुंशी प्रेमचंद की शुरुआती दिनोें के लेखन की है जो उनकी उन कहानियों में से एक है जो कभी मंच पर नही आई। कहानी रसिक संपादक एक व्यंगात्मक कहानी है जो ऐसी मानसिकता को दर्शाती है जो स्त्रियों को लेकर कुछ अलग ही होती है, किंतु इंसान को पता ही नहीं कि खूबसूरती तन की नहीं मन अथवा विचारों की होती है।
विज्ञापन

रंग विशारद दिल्ली की ओर से मंचित इस नाटक को वीना शर्मा के निर्देशन में मंच पर उतारा गया। मंचन को रोचक बनाने के लिए कहानी के पात्रों को कुछ आस पास के किरदारों के चरित्र का अनुसरण कर मंच पर अभिनीत किया है। इस तरह हास्य और व्यंग के साथ यह नाटक अपना संदेश देने में सफल रहा। डा. गरिमा सिंह के अनुसार रविवार को ‘बूढे ने कहा’ नाटक का मंचन शाम 7 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह, उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। आखिर में डा. ब्रिजेश्वर सिंह ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में चरण कमल जीत सिहं, डा. शालिनी अरोरा, शिवानी रेकी, नवीन कालरा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed