{"_id":"5d3f5e548ebc3e6cd11bba14","slug":"cultural-bareilly-news-bly3704834188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से जीवंत होंगे मुंशी प्रेमचंद की कहानियों के किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से जीवंत होंगे मुंशी प्रेमचंद की कहानियों के किरदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महान उपन्यासकार और कहानीकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियों और नाटकों के किरदार संजय कम्यूनिटी हॉल के मंच पर जीवंत होते दिखेंगे। पिछले साल डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह की पहल पर शुरू हुए नाट्य मंचन के क्रम में इस साल भी सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं की मदद से मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं पर आधारित पांच दिवसीय नाट्य समारोह 31 जुलाई से प्रारंभ होगा। इसमें बरेली और दिल्ली के थिएटर ग्रुप और कलाकार मंचन से कहानियों को साकार करेंगे।
सोमवार को एक हॉस्पिटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मुंशी प्रेमचंद स्मृति बरेली नाट्य समारोह की जानकारी देते हुए समिति संरक्षक डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि समारोह में रोजाना मुंशी प्रेमचंद की कहानी या उपन्यास पर आधारित एक नाटक का मंचन होगा। इसमें 31 जुलाई को लांछन (रंग प्रशिक्षु), 1 अगस्त को जुलूस (मयंक नाट्य संस्थान), 2 को नमक का दारोगा (हिदायत आर्ट प्रोडक्शन), 3 को बूढ़ी काकी (मानव सेवा योग संस्थान), 4 को गृहदाह (ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन), 5 को किल्लोल (रंग प्रशिक्षु), 6 को मंत्र (एपिक थिएटर), 7 को लॉटरी (रंग विनायक रंग मंडल), 8 को दिल्लगी (रंग विनायक रंग मंडल), 9 को (रत्नाकर आर्ट प्रोडक्शन) का मंचन होगा। नाट्य समारोह में आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। मंचन प्रतिदिन शाम सात से रात नौ बजे तक चलेगा। इस दौरान सह संयोजक डॉ. शशांक शुक्ला, गौरव वर्मा, समयुन खान, आशीष गुप्ता, सचिन शर्मा, दानिश जमाल व अन्य मौजूद रहे।