फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   culprit woman arrest in mnrdor

ऑटोचालक की हत्यारोपी प्रेमिका गिरफ्तार

Sat, 27 Nov 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
culprit woman arrest in mnrdor
ऑटो चालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार नसरीन ।
बरेली। पैसों के लालच में सीबीगंज के गांव तिलियापुर के ऑटो चालक वाहिद की हत्या के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने उसकी प्रेमिका नसरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राज्य महिला आयोग के निर्देश पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

अक्तूबर में वाहिद का शव इज्जतनगर क्षेत्र में मिला था। पत्नी कैसर जहां ने वाहिद की गांव में ही रहने वाली प्रेमिका नसरीन और उसके बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैसर का आरोप था कि नसरीन से उनके पति के प्रेम संबंध थे। कुछ समय से वह जगतपुर में रह रही थी जहां उनके पति का आना जाना था। पिछले दिनों उनके पति ने मथुरापुर स्थित मकान बेचकर तीन लाख रुपये नसरीन को दे दिए। यह रकम वापस मांगने पर नसरीन ने अपने बेटे बिलाल व जावेद और बेटी सोनम के साथ उनके पति की हत्या करके शव इज्जतनगर में फेंक दिया। नसरीन के घर से उनके पति का शव निकाले जाने का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि नसरीन को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed