{"_id":"69d429323a58a9afd900c927","slug":"crowds-of-devotees-gathered-at-the-kul-sharif-of-shahdana-wali-bareilly-news-c-4-bly1053-858996-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शाहदाना वली के कुल शरीफ में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शाहदाना वली के कुल शरीफ में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम
Tue, 07 Apr 2026 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कुत्बे औलिया हजरत जलालुद्दीन सरकार सैयद शाहदाना वली के छोटे उर्स सत्तरवी शरीफ के तीसरे दिन कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा।
उर्स कार्यक्रम की शुरुआत गुस्ल शरीफ से हुई। मजार मुबारक पर संदल पेश किया गया। दिन भर दरगाह पर चादर व गुलपोशी का सिलसिला चलता रहा। शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मुख्य संरक्षक डॉ. अनीस बेग, वसी अहमद वारसी, मिर्जा शाहब बेग, मिर्जा मुकर्रम बेग, गुल्लन खां, सलीम रजा ने दरगाह पर चादर पेश की। दुआ के बाद दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां नूरी ने सभी की दस्तारबंदी की।
शाम को फनकार निजाम साबरी कलियरी ने रंग शरीफ का नजराना पेश किया। इसी के साथ सरकार शाहदाना वली के कुल शरीफ की फातेहा हुई। रात दस बजे से महफिल-ए-समा सजाई गई। इसमें दूर दराज से आए फनकारों ने रूहानी कलाम पेश किए। यह महफिल देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
अमन कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष सादिया गौस, प्रदेश सचिव अफसर खां, प्रदेश सचिव डाॅ. सैयद शहाबुद्दीन ने अपनी टीम के साथ दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी कर दुआएं मांगी। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया मंगलवार को शाम 5:30 बजे हजरत केले शाह बाबा का कुल शरीफ होगा। रात में 10 बजे महफिल ए समा होगी।