Bareilly News: अवकाश के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, दवा के लिए हुई नोकझोंक-धक्कामुक्की
बरेली के जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। भीड़ के चलते मरीजों में नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इस पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में 26 सौ मरीजों को डॉक्टरों ने देखा। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच के लिए कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। पहले पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए धक्कामुक्की और नोकझोंक होने पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।
सोमवार सुबह ठंड के बावजूद इलाज के लिए तमाम मरीज जिला अस्पताल पर्चा काउंटर पर पहुंच गए थे। सुबह आठ बजे काउंटर खुला और दोपहर डेढ़ बजे तक 1932 नए पर्चे बने। करीब छह सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर परामर्श और दवा के लिए पहुंचे थे। सुबह 11 बजे काउंटर पर कतार के बजाय पहले पर्चा बनवाने के लिए आगे बढ़े लोगों को रोकने पर कतार में खड़े लोगों ने आपत्ति जताई। नोकझोंक, धक्कामुक्की होने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। दोबारा नोकझोंक होने पर एडी एसआईसी ने सुरक्षाकर्मी को तैनात किया।
वहीं, डॉक्टर के परामर्श पर अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने के लिए भी मरीजों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। तीमारदारों का आरोप था कि कर्मचारी परिचित या सिफारिशी लोगों की जांच पहले कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें इंतजार करना पड़ा। कुछ लोगों को अगले दिन बुलाया।
160 बच्चे इलाज को पहुंचे, निमोनिया के संदिग्ध लक्षण
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड ओपीडी में इलाज के लिए सोमवार को 160 बच्चे पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप के मुताबिक इसमें से 30 बच्चों में निमोनिया संदिग्ध लक्षण मिले। उनमें सर्द-गर्म, खांसी के साथ तेज बुखार और सीने में जकड़न थी। गहरी सांस ले रहे थे। दवा के साथ परिजन को बचाव के उपाय बताए गए। बच्चों को धूप निकलने पर भी गर्म कपड़े पहनाने, गुनगुना पानी, दूध पिलाने का सुझाव दिया।
शिविर में लगी कुर्सी पर घिसटते हुए शिविर पहुंचे दिव्यांग
सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर तक दिव्यांगों को पहुंचने की दिक्कत थम नहीं रही। ऑटो, ई रिक्शा उन्हें गेट के बाहर उतार देते हैं। फिर घिसटकर या परिजन के कंधे के सहारे शिविर पहुंचते हैं। दिव्यांगों को जमीन पर न बैठना पड़े इसलिए परिसर में कुर्सियां लगाई गई हैं। सोमवार को शिविर में पहुंचे 62 दिव्यांगों में से 53 के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण हुआ। शेष को अगले स्लॉट में आने को कहा गया।