फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crowd gathered for Aadhar card amendment, children buried in stampede

Bareilly News: आधार कार्ड संशोधन के लिए उमड़ी भीड़, भगदड़ में बच्चे दबे

Tue, 30 Jul 2024 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for Aadhar card amendment, children buried in stampede
गुलड़िया/रामनगर। उप डाकघर रामनगर में सोमवार को आधार कार्ड संशोधन के लिए एकाएक महिला पुरुष और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले कार्ड बनवाने के चक्कर में वहां भगदड़ मच गई। इसमें कई बच्चे नीचे दब गए।
विज्ञापन

सोमवार को डाकघर खुलने से पहले ही सैकड़ों लोग बाहर खड़े हो गए। जैसे ही डाकघर खोला गया। बाहर खड़ी भीड़ अंदर घुसने के लिए दौड़ पड़ी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। कई छोटे बच्चे नीचे दब गए। इससे डाक कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। तमाम जद्दोजहद के बाद बमुश्किल बच्चों को नीचे से उठा कर बाहर निकला गया। संवाद
विज्ञापन

बाद में डाकघर कर्मचारियों ने भीड़ को डाकघर से बाहर कर लाइन लगवाई और नंबर से अंदर आने को कहा। यह व्यवस्था बनाने में दोपहर लग गया। इसके बाद काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार संशोधन का कार्य कर रहे पोस्टमैन
रामनगर डाकघर पर स्टाफ कम होने के कारण यहां पोस्टमैन आधार संशोधन का कार्य कर रहे हैं। आधार कार्ड ऑपरेटर देवेंद्र गंगवार ने बताया कि वह डाक भी बांटते हैं और आधार का काम भी देखते हैं। इसलिए यहां बड़ी दिक्कत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed