{"_id":"5e99edfd8ebc3e6fd3101f3b","slug":"crowd-attacked-health-workers-who-went-to-survey-in-faridpur-bareilly-news-bly4029543108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदपुर में सर्वे करने गईं स्वास्थ्यकर्मियों पर भीड़ का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदपुर में सर्वे करने गईं स्वास्थ्यकर्मियों पर भीड़ का हमला
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल तोड़ा, रजिस्टर छीनकर फेंका, टीम ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
एएनएम की हालत बिगड़ी, 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर
फरीदपुर (बरेली)। बुलंदशहर से मजदूरी करके लौटे पांच लोगों के कोरोना संदिग्ध मिलने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ला ऊंचा में सर्वे करने पहुंची तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। एएनएम ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो मोबाइल छीनकर तोड़ डाला। रजिस्टर भी छीनकर फेंक दिए। स्वास्थ्य टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
बाद में एक एएनएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। एएनएम की ओर से 15-20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना की जानकारी एसएसपी को भी दी गई है।
विज्ञापन
मोहल्ला ऊंचा निवासी पांच युवक बुलंदशहर में एक निर्माणाधीन कॉलेज में मजदूरी करते थे। 13 अप्रैल को पांचों मजदूर सब्जी लेकर जा रही एक गाड़ी में छिपकर कस्बा पहुंचे। 14 अप्रैल को चार मजदूरों को बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई। चारों मजदूरों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जांच में एक मजदूर में कोरोना के लक्षण न मिलने पर बाकी तीन के सैंपल लखनऊ भेज दिए और सभी को परिवार सहित उनके घरों में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह मोहल्ला ऊंचा में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे करने गई थी। इमामबाड़ा के पास कुछ लोग संविदा एएनएम मधु चंद्रा और गुंजन से परिचय पत्र दिखाने को कहने लगे। उन्होंने परिचय पत्र दिखाकर लोगों से सहयोग करने को कहा। मधु और गुंजन गली के बाहर निकलीं तो पहले से खड़े 15-20 लोगों ने उन्हें घेरा और अभद्रता करने लगे। मधु ने मोबाइल से उन लोगों की वीडियो बनाना चाहा तो कुछ लोगों ने मोबाइल छीनकर तोड़ डाला फिर रजिस्टर भी छीन लिया। दोनों ने वहां से भागकर जान बचाई। सीएचसी पहुंचकर अधीक्षक डॉ. वासित अली और नगरीय केंद्र के अधीक्षक डॉ. चंदन सिंह को जानकारी दी। उन्होंने सूचना एसडीएम विशु राजा को दी और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक सभी लोग भाग गए थे। एएनएम मधु को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एएनएम की हालत बिगड़ी, 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर फरीदपुर (बरेली)। बुलंदशहर से मजदूरी करके लौटे पांच लोगों के कोरोना संदिग्ध मिलने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ला ऊंचा में सर्वे करने पहुंची तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। एएनएम ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो मोबाइल छीनकर तोड़ डाला। रजिस्टर भी छीनकर फेंक दिए। स्वास्थ्य टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई।