{"_id":"66f1eab2d0c578066f0d5e54","slug":"crossing-the-wall-of-religion-when-the-family-got-ready-for-the-marriage-the-lover-betrayed-them-bareilly-news-c-4-bly1015-487455-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धर्म की दीवार लांघकर परिजन शादी को हुए तैयार तो प्रेमी दे गया दगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धर्म की दीवार लांघकर परिजन शादी को हुए तैयार तो प्रेमी दे गया दगा
Tue, 24 Sep 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय की युवती और उसके परिजन धर्म की दीवार लांघकर प्रेमी से शादी कराने को राजी हो गए। लेकिन, शादी से कुछ दिन पहले ही प्रेमी धोखा दे गया। परेशान युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैंट थाना क्षेत्र में कंप्यूटर कोचिंग पढ़ने वाले गोविंद ने दूसरे समुदाय की सहपाठी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ छह साल तक संबंध बनाए। युवती ने जब विरोध किया तो गोविंद ने 30 अगस्त को शादी करने वादा किया।
युवती के परिजन दूसरे समुदाय के युवक से शादी कराने को भी राजी हो गए और उन्होंने एक लाख रुपये खर्च कर सामान भी खरीद लिया। आरोप है कि शादी की तारीख पास आने पर गोविंद ने साथ रहने से मना कर दिया।