{"_id":"6817d1f2bf9106aba008dd4a","slug":"crops-are-drying-up-due-to-lack-of-electricity-complaint-bareilly-news-c-4-1-bly1039-633438-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली न मिलने से सूख रहीं फसलें, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली न मिलने से सूख रहीं फसलें, शिकायत
विज्ञापन
आंवला। मनपुरा फीडर से मिलने वाली विद्युत आपूर्ति में आए दिन फाॅल्ट आदि होने से लोग परेशान हैं। इस कारण पानी न मिलने से फसलें सूख रही हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम नहने राम से शिकायत की है।
रसूला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति न मिलने से लोग परेशान हैं। शेड्यूल के मुताबिक सुबह पांच बजे से सुबह 11 बजे तक विद्युत की आपूर्ति होती है। लोकल फाॅल्ट आदि के चलते ग्रामीणों को शेड्यूल से काफी कम बिजली मिल रही है। पर्याप्त बिजली ने मिलने से सिंचाई के अभाव में मक्का, गन्ना की फसल सूख रही है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान सुदेश पाल सिंह, राजन, श्यामपाल, प्रेमराज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद