{"_id":"6817d1dded60f2b2b8017af6","slug":"crops-are-drying-up-due-to-lack-of-electricity-complaint-bareilly-news-c-4-1-bly1039-633366-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन किशोरों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन किशोरों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक मोहित सचिन, रोहित एवं रोते बिलखते परिजन
शाही। सड़क हादसे में मौत के बाद गांव बकैनियां वीरपुर के तीन किशोरों का रविवार की शाम को गमगीन माहौल में एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मृतकों के परिजन रोते-बिलखते रहे। आसपास से जुटे कई गांव के लोग भी पहुंचे और मृतकों के परिजनों को धैर्य बंधाते रहे।गांव में रोहित, सचिन, मोहित की मौत के बाद हर कोई द्रवित था। तीनों के अंतिम संस्कार के बाद कई घरों में चूल्हे नहीं जले। रविवार रात तक लोगों को आना-जाना लगा रहा, जो मृतकों के परिजनों को ढाढस बंधाते रहे। रोहित अपने दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा सातवीं का छात्र था। शनिवार को स्कूल से आने के बाद शाम को वह अपने ताऊ बैंड मालिक हरिओम वर्मा के साथ बरात में चला गया। मृतक सचिन दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। मोहित दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। एक ही गांव में तीन किशोरों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध रह गया।
ग्रामीणों ने बताया कि तीनों किशोरों के परिवार के सदस्य मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं।
--
कुछ लोगों ने इसे बालश्रम से जोड़कर देखा
कुछ ग्रामीणों ने इसे बालश्रम से जोड़ देखा और कहा कि प्रशासन अगर इस तरह की अनदेखी पर सख्ती करती तो ऐसी घटना नहीं होती। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि शीघ्र ही बैंड मालिकों के साथ बैठक कर नाबालिगों से काम न लेने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।