{"_id":"6aa527ce48c7d3636504fce2","slug":"crocodile-was-spotted-in-the-kulli-river-in-bareilly-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: कुल्ली नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने वन विभाग से की पकड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: कुल्ली नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने वन विभाग से की पकड़ने की मांग
Sat, 12 Sep 2026 03:52 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2026 03:52 PM IST
सार
शीशगढ़ के गोकलपुर गांव के पास कुल्ली नदी में शुक्रवार को एक मगरमच्छ दिखा। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र में गोकलपुर गांव के पास कुल्ली नदी में शुक्रवार को एक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी और मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव के ब्रजेश गंगवार ने बताया कि मगरमच्छ कई दिनों से गांव के किनारे पानी में दिख रहा था। इससे ग्रामीमों में दहशत है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मगरमच्छ की तस्वीरें भी लीं। सूचना मिलते ही वन दरोगा छेदालाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी के आसपास की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
वन दरोगा ने ग्रामीणों को नदी के पास जाने से बचने और सतर्क रहने की हिदायत दी। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। वन रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर किसी सुरक्षित दूसरे स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन