{"_id":"5d28f45c8ebc3e6d05746a58","slug":"crocodile-reaches-infront-of-door-in-pilibhit-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: घर के बाहर पहुंचा चार फुट लंबा मगरमच्छ, मची अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: घर के बाहर पहुंचा चार फुट लंबा मगरमच्छ, मची अफरातफरी
Sat, 13 Jul 2019 05:41 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत, बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 13 Jul 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : Social media (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी से बाहर निकलकर चार फुट लंबा मगरमच्छ गुरुवार रात कस्बे के पावर कॉरपोरेशन के सब स्टेशन के नजदीक कॉलोनी के एक मकान के बाहर पहुंच गया। उधर से गुजर रहे यूपी 100 के पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने कॉलोनी के लोगों को आगाह किया। बाद में कॉलोनी वासियों की मदद से मगरमच्छ को झाड़ियों की ओर खदेड़ दिया गया। सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
शारदा डैम से निकलने वाली सब्सिडरी हरदोई ब्रांच नहर माधोटांडा क्षेत्र से होकर गुजरती है। डैम में मगरमच्छ हैं। नदी में पानी के बहाव के चलते मगरमच्छ निकल आते है। बारिश के कारण मगरमच्छ नदी, तालाबों से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार रात मगरमच्छ कॉलोनी में त्रिलोक सिंह के मकान के बाहर पहुंच गया। डॉयल 100 के पुलिसकर्मियों की मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो उन्होंने वाहन रोक लिया। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को खदेड़ा गया तो वह इलाके में झाड़ियों में जाकर छिप गया। शाम तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन