{"_id":"5f270c858ebc3e9fae4d8e35","slug":"crisis-before-festival-lock-of-corona-at-pnb-s-circle-office-atm-empty-bareilly-news-bly4149296194","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार से पहले संकटः पीएनबी के सर्किल ऑफिस पर कोरोना का ताला.. एटीएम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार से पहले संकटः पीएनबी के सर्किल ऑफिस पर कोरोना का ताला.. एटीएम खाली
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेंसी चेस्ट न खुलने से नहीं लोड हो पाया कैश, वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी
विज्ञापन
बरेली। पीएनबी सर्किल ऑफिस में कई कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद से बैंक बंद होने के कारण करेंसी चेस्ट भी नहीं खुल रहा है। इस वजह से एटीएम में कैश की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में कैश के लिए दूसरी जगह से वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है।
पिछले हफ्ते बीसलपुर चौराहे के पास पीएनबी के सर्किल ऑफिस में कई कर्मचारी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकल आए थे। इसके बाद से सर्किल कार्यालय कई दिनों से बंद चल रहा है। इधर रविवार और रक्षाबंधन का अवकाश भी है। इससे यहां करेंसी चेस्ट के लिए भी कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इस कारण बैंक के कई एटीएम में कैश भी नहीं भरा जा पा रहा है। हालांकि बैंक के मंडल प्रमुख हरिमोहन मीणा का कहना है कि दूसरी करेंसी चेस्ट से एटीएम भरे जा रहे हैं।

इस महीने बैंकों में ढेरों अवकाश
इस महीने बैंकों कई अवकाश है। एक को ईद और दो को संडे के बाद अब तीन को रक्षाबंधन का अवकाश है। आठ अगस्त को दूसरा शनिवार, नौ को रविवार, 12 अगस्त को जन्माष्टमी, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 को रविवार, 22 अगस्त को चौथा शनिवार, 23 को रविवार और 30 रविवार को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन