{"_id":"5fa47c28653b7c7502574720","slug":"criminal-apologized-but-innocent-father-s-head-was-blood-ridden","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदे ने माफी मांगी मगर मासूम के पिता के सिर था खून सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदे ने माफी मांगी मगर मासूम के पिता के सिर था खून सवार
Fri, 06 Nov 2020 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आंवला (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, आंवला (बरेली)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Nov 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर...
- फोटो : amar ujala
मासूम बच्चे से दरिंदगी और उसकी हत्या से पहले जिस शख्स के हाथ नहीं कांपे, उसने अपनी मौत से पहले हमलावरों के पैर पकड़े और माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद बच्चे के पिता और चाचा का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा। वे उसे तब तक मारते रहे जब तक मरा न समझ लिया। आंवला क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस की जांच में यह शामिल हो सकता है, साथ ही कुछ और लोगों के नाम बढ़ाए जा सकते हैं। वहीं, गुरुवार को जेल भेजे गए आरोपियों ने साफ कहा कि उन्हें हत्या का कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र में पांच महीने पहले एक घर में मेहमाननवाजी को रुके प्रेमपाल नाम के युवक ने परिवार के चार साल के बच्चे की दरिंदगी के बाद हत्या कर दी थी। बुधवार को बच्चे के पिता और चाचा ने आरोपी प्रेमपाल की गन्नों से पीटकर हत्या कर दी। अब खेत में पिटाई कर हत्या करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें प्रेमपाल गिड़गिड़ाकर अपनी जान की भीख मांग रहा है। वीडियो में कई और लोग दिख रहे हैं जो मूकदर्शक की तरह खड़े हैं। इनके नाम रिपोर्ट में बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि प्रेमपाल के प्रति उसके परिवार से लेकर पुलिस के मन में भी अच्छी भावना नहीं है। अधिकारी दबी जुबान घटना को ठीक बता रहे हैं पर आधिकारिक रूप से प्रेमपाल के हत्यारों व मौजूद लोगों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। विवेचना में मामला आत्मरक्षा में हत्या की ओर जा सकता है। जेल जाते पिता व चाचा के चेहरों पर संतोष का भाव था। मीडिया से उनका कहना था कि प्रेमपाल को जान से मारने का इरादा नहीं था। बस सबक सिखाना चाहते थे। वह मर गया तो क्या कर सकते हैं, हमारा बच्चा भी ऐसे ही तड़पकर मरा था।
विज्ञापन
भाई बोला- आवारा था प्रेमपाल, परिवार से नहीं था मतलब
गुरुवार दोपहर प्रेमपाल का छोटा भाई होरीलाल जिला अस्पताल के शवगृह पहुंचा। उसने कहा कि पुलिस के बुलाने पर आया हूं। भाई शुरू से आवारा था और परिवार का उससे कोई मतलब नहीं था। इसलिए उसकी शादी नहीं हो सकी। वह नशे का आदी था और रिश्तेदारियों में घूमता रहता था। काफी समय से वह बिशारतगंज में मौसा के घर रह रहा था। भाई होने के नाते उसका अंतिम संस्कार कर देंगे।