फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Zombies thrown into a dry drain

हत्या कर सूखे नाले में फेंक गए लाश

Fri, 23 Jun 2017 01:03 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 23 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
गांव लभेड़ा दुर्गा प्रसाद में श्मशान भूमि के पास सूखे नाले से अंडरवियर व बनियान पहने 30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है। मृतक के सिर, चेहरे पर धारदार हथियार के कई जख्म और गरदन पर दबाने के निशान भी मिले हैं। मृतक के कपड़े आधा किमी दूर गन्ना के पानी लगे खेत में पड़े पाए गए। अनुमान है कि दूसरी जगह हत्या कर हत्यारे लाश यहां फेंक गए होंगे।  शिनाख्त न हो पाने पर पंचनामा भरवाकर लाश पोस्टमार्टम को भिजवा दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे से 10 किमी दूर रामगंगा खादर के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लभेड़ा दुर्गा प्रसाद से एक किमी दूर सूखे नाले में गुरुवार सुबह 30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश देखी गई। खेत पर गए किसानों की सूचना पर चौकी इंचार्ज सुधीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के जिस्म पर सिर्फ अंडरवियर-बनियान ही थे। सिर और चेहरे पर धारदार हथियारों के गहरे जख्म थे। गला घोंटकर मारने के निशान भी देखे गए। काफी देर छानबीन के लाश मृतक के कपड़े आबादी से आधा किमी दूर गन्ना के पानी लगे खेत में पड़े मिल गए। 
विज्ञापन

फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंची और सुराग तलाशने की कोशिश की। गन्ने के जिस पानी लगे खेत में मृतक के कपड़े पड़े मिले हैं वहां किसी के पैरों के निशान नहीं हैं। साफ है कि कपड़े खेत में घुसकर नहीं डाले गए, बल्कि दूर से फेंके गए होंगे। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक की हत्या हुई है लेकिन  कारणों का खुलासा छानबीन के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में फैले मिले युवक के कपड़े 
खून से सनी शर्ट मेड़ से कुछ दूरी पर और जींस-बेल्ट 20 कदम दूर पड़ी थी। पुलिस ने लाश के साथ कपड़े भी कब्जे में ले लिए हैं। अनुमान है कि हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद लाश यहां लाकर फेंकी गई है। खून पूरी तरह से सूखा नहीं था, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुधवार रात में ही हत्या की गई है। 


पहचान नहीं पाया कोई  
लभेड़ा दुर्गा प्रसाद गांव के अलावा रम्पुरा, सिमरिया, मदनापुर, विलायतगंज आदि गांवों के भी सैकड़ों लोग मौके पर आ डटे लेकिन कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाया है। मीरगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने भी मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed