{"_id":"56f5a7584f1c1b2502f1534b","slug":"young-man-killed-in-the-accident-the-crowd-attacked-a-police-checkpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, भीड़ का पुलिस चौकी पर धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, भीड़ का पुलिस चौकी पर धावा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 26 Mar 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी धौराटांडा पर धावा बोल दिया। पुलिस कर्मियों ने चौकी कार्यालय में बंद होकर किसी तरह से जान बचाई। 45 मिनट तक भीड़ जमकर उपद्रव करती रही। सिपाहियों की तीन मोटर साइकिलों को ईंटों से कुुचलने के बाद चौकी में जबरन घुसकर एक रजिस्टर फाड़ दिया। कुर्सी तोड़ डाली और चौकी की दीवार ढहा दी। एक सिपाही की बाइक में उपद्रवियों ने आग लगाने की कोशिश की तो एक पत्रकार ने मोबाइल से फोटो खींच लिया। उपद्रवियों ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। मामले में एचसीपी कैलाश यादव की तरफ से भीड़ के एक राय होकर जाम लगाने और उन्हें बंधक बनाने की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पत्रकार मुनीश कटियार की ओर से लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे थाना भोजीपुरा इलाके के कस्बा धौराटांडा निवासी हरी राम मौर्य का 22 वर्षीय बेटा जितेंद्र मौर्य अपने दोस्त यशपाल के साथ अपनी बाइक से धौंरा से नहर पटरी की सड़क से टांडा की तरफ जा रहा था। टांडा अड्डे के पास ट्रक की चपेट में आने से जितेंद्र की बाइक ट्रक के नीचे आ गई। यशपाल की बाइक से कूदकर जान बच गई, लेकिन जितेंद्र की ट्रक के पिछले पहिये से दब कर मौत हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को एसआरएमएस में भिजवा दिया। वहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उधर, मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को एसआरएमएस भिजवाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शव मंगवाने और ट्रक को पकड़े जाने की मांग को लेकर चौकी का घेराव कर लिया। करीब ढाई सौ लोगों की भीड़ चौकी पर सिपाही राजबहादुर, विनोद कुमार, मुनेंद्रपाल की बाइकें ईंटों के तोड़ डालीं और उपद्रव किया। चौकी पर मौजूद एचसीपी कैलाश यादव सिपाही राजबहादुर,चौकीदार रमेश व कवरेज कर रहे पत्रकार ने चौकी कार्यालय में खुद को बंद कर लिया। उपद्रवी जब पुलिस कर्मी की बाइक में आग लगा रहे थे। तभी पत्रकार ने खिड़की खोल कर उपद्रवियों के तांडव को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उपद्रवी कार्यालय का दरवाजा तोड़ने लगे। कमजोर होने की वजह से दरवाजा खुल गया। भीड़ ने पहले पत्रकार से मोबाइल छीना और जेब से पांच हजार रुपये लूट लिए। पाकेट डायरी छीनकर फाड़ डाली। भीड़ ने पुलिस कर्मचारियों के साथ जमकर धक्कामुक्की की। सूचना एसओ भोजीपुरा जेपी यादव व एसओ देवरनिया, अमर सिंह शाही फतेहगंज पश्चिमी, सीओ नवाबगंज और एसपी देहात यमुना प्रसाद पहुंच गए। इसके बाद उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
38 उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज
-एचसीपी कैलाश यादव
की तरफ से अरुणा कुमार, रुप सिंह
देवेंद्र उर्फ फकीर वीरेंद्र, रिशीपाल
लालता प्रसाद, कल्लू कश्यप के नामजद
और 25 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ
147 व 341 के तहत मुकदमा दर्ज किया
है। पत्रकार मुनीश कटियार की ओर से
चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लूट
का मुकदमा पुलिस दर्ज किया है।
मृतक के पिता हरीराम की ओर से ट्रक
चालक के खिलाफ मुकदमा दर्र्ज कराया
गया है।
-हादसा होने के बाद भीड़ ने धौरा टांडा चौकी घेर ली थी। चौकी घेरने वालों पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है- यमुना प्रसाद, एसपी देहात