{"_id":"5b3376f34f1c1bb26e8ba2e8","slug":"young-gym-trainer-kills-after-taking-steroids","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेरॉयड ने ली युवा जिम ट्रेनर की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेरॉयड ने ली युवा जिम ट्रेनर की जान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 27 Jun 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसल्स बढ़ाने के लिए सात साल से स्टेरॉयड के इंजेक्शन लेते आ रहे युवा जिम ट्रेनर की मंगलवार शाम हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। डॉक्टर ने इस हादसे के लिए स्टेरायड के सेवन को ही वजह बताया है। मंगलवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे सुबह निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने उसकी शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मिलक के गांव क्योरार निवासी 40 वर्षीय ऋषभ वर्मा उर्फ कबीर का होली चौराहा मिलक पर जिम ट्रेनिंग सेंटर है। पेशे से जिम ट्रेनर ऋषभ मसल्स बढ़ाने के लिए सात सालों से स्टेरॉयड के इंजेक्शन लगवाता आ रहा था। मंगलवार सुबह अचानक ऋषभ को दिल का दौरा पड़ा। घर वालों ने उसे फतेहगंज पश्चिमी के के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसएचओ शिवदीन वर्मा अस्पताल पहुंचे और लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। ऋषभ का इलाज कर रहे अस्पताल के वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डा. एसएन सिंह ने बताया कि स्टेरॉयड के इंजेक्शन से शरीर की मसल्स कुछ दिन में बेशक काफी फूल जाती हैं, लेकिन शरीर अंदर से खोखला हो जाता है। यह इंजेक्शन हृदय के लिए बेहद नुकसानदेह है। ऋषभ की मौत भी स्टेरायड के इंजेक्शन लेने की वजह से हुई है। उधर, ऋषभ की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।