फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Writing reports against the mother of the child beating

मां के खिलाफ लिखाई बच्चे की पिटाई की रिपोर्ट

Thu, 25 Aug 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 25 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
बदायूं रोड पटेल विहार में रहने वाले बैंक कर्मचारी दीपक चतुर्वेदी ने पत्नी पर मासूम बेटे को पीटने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप लगाया है। वह बुधवार को सीसीटीवी फुटेज लेकर डीआईजी से मिलने पहुंचे और बेटे की जान बचाने की गुहार लगाई। इस मामले में पत्नी समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार दोपहर दीपक चतुर्वेेदी ने डीआईजी को बताया कि 23 अप्रैल को उनकी पत्नी ने मासूम बेटे वेदांत चतुर्वेदी गला दबाकर जान लेने की कोशिश की है। उसकी पत्नी आए दिन कोई न कोई हरकत करती रहती थी इसलिए उसने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। सीसीटीवी फुटेज में वह उसके बेटे को पीटती साफ नजर आ रही है। यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी यह सब अपने माता-पिता, भाई-बहन, बुआ, फुफेरे भाई आदि के बरगलाने पर कर रही है। नौ जून को भी उनकी पत्नी ने बेटे पर जान से मारने की नियत से झपट पड़ी। उसने किसी तरह से बेटे को उससे बचाया। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। अपने परिवार के लोगों को बुलाकर उसे पिटवा दिया। साथ ही मायके जाकर उसके खिलाफ कोतवाली में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुक दमा दर्ज करा दिया। डीआईजी ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा लिखने के आदेश दे दिए। एसओ सुभाषनगर सतीश यादव ने बताया कि दीपक के खिलाफ पत्नी ने भी मुकदमा लिखा रखा है। छानबीन करने के बाद ही इसमें आगे की कार्रवाई होगी। सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भिजवाया जाएगा। 
विज्ञापन

दीपक चतुर्वेदी उनकी बहन पर जुल्म करता है। कोतवाली में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। उसने किसी दूसरी महिला की फुटेज बनाकर डीआईजी के सामने पेश की होगी।  मेरी बहन के साथ बेटा पूरी तरह से सुरक्षित है। जांच के बाद दीपक की हकीकत सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन

 दीपक का साला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed